यूपी में कोरोना के 7 हजार से ज्यादा मामले, 24 घंटे में 94 मरीजों की मौत
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 11 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या लगातार 7 हजार के ऊपर बनी हुई है. गुरुवार को भी यहां कोरोना के 7042 नए मरीज मिले हैं. इसके अलावा बीते 24 घंटे में 94 मरीजों की मौत भी हो गई.
लखनऊ में हुई सबसे ज्यादा मौतें स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 11 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं. इसके अलावा कानपुर नगर में आठ, गोरखपुर में छह, मेरठ और पीलीभीत में पांच-पांच, प्रयागराज, वाराणसी, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में चार-चार, मुरादाबाद, रामपुर तथा बहराइच में तीन-तीन, अलीगढ़़, देवरिया, अयोध्या, शाहजहांपुर, आजमगढ़़, लखीमपुर-खीरी, बस्ती, रायबरेली और औरैया में दो-दो जबकि बाराबंकी, बलिया, महाराजगंज, गाजीपुर, गोंडा, सीतापुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, मैनपुरी, बदायूं, कन्नौज, संभल, फर्रुखाबाद, अंबेडकर नगर, चित्रकूट और महोबा में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.
लखनऊ में ही सबसे ज्यादा कोरोना के मामले इसके अलावा लखनऊ में ही कोरोना के सबसे ज्यादा मामले भी सामने आए. यहां गुरुवार को सबसे ज्यादा 917 मामले सामने आए हैं. इसके अलावा प्रयागराज में 496, कानपुर नगर में 427, गोरखपुर में 381, गौतम बुध नगर में 251 और मेरठ में 206 नए मरीजों का पता लगा है.
66,317 मरीजों की चल रहा इलाज प्रदेश में अब तक कोविड-19 संक्रमण के 2,92,029 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2,21,506 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। राज्य में इस वक्त 66317 मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है.
इस बीच, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार ने अब निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 की जांच कराने के शुल्क में कमी कर दी है अब जांच कराने के लिए लोगों को ढाई हजार रुपए के बजाय 1600 रुपए देने होंगे. उन्होंने कहा कि 1600 रुपए से ज्यादा लेने वाली लैब के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें:





















