एक्सप्लोरर

UP: मुरादाबाद में सड़क पर चलते-चलते अचानक मौत, लड़खड़ाकर गिरा युवक, CCTV में कैद हुई घटना

Moradabad News: मुरादाबाद में एक युवक की अचानक चलते-चलते मौत हो गई, युवक घर से खाना खाकर निकला था, तभी चंद कदम चलने के बाद वो लड़खड़ाकर गिर पड़ा और बेहोश हो गया.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक 25 साल के युवक की अचानक चलते-चलते ही मौत हो गई. ये युवक दोपहर में खाना खाने के बाद घर से बाहर दुकान के लिए निकला था. इसी बीच रास्ते में चलते हुए अचानक उसके पैर लड़खड़ाए और वो वहीं गिर गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ये पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

ये घटना मुरादाबाद के भोजपुर थाना इलाके की है, जहां रहने वाला रेहान कुरैशी बुधवार की दोपहर 1 बजकर 34 मिनट पर घर से खाना खाने के बाद दुकान के लिए निकला था. इसी बीच रास्ते में कुरैशी की चलते-चलते मौत हो गई. मौत की यह घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि रेहान दुकान की ओर जो रहा है. तभी अचानक उसके पैर लड़खड़ाते हैं और वो नीचे गिर जाता है. 

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
युवक को गिरता देख आस-पास के लोग उसके पास पहुंच गए और उसे उठाने की कोशिश. परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना मिली वो भी घटनास्थल पर पहुंच गए. इसके बाद उसे तत्काल स्थानीय क्लीनिक में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. 

रेहान कुरैशी, मोबाइल फोन और सिम रिटेल में बेचने का काम करता था. सात महीने पहले ही उसकी उत्तराखंड के रामनगर की रहने वाली युवती से निकाह हुआ था. रेहान दोपहर को रोजाना घर पर खाना खाने के लिए आता था. इसके बाद वापस बाजार चला था. बुधवार को भी वो खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था, लेकिन घर से चंद कदमों की दूरी पर ही वो सड़क पर गिर गया. 

रेहान के साथ ऐसा क्या हु? जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई, ये अब तक रहस्य बना हुआ है. डॉक्टर का कहना है कि गर्मियों में हीट स्ट्रोक से भी शरीर का तापमान बढ़ जाता है. लेकिन, युवक घर से निकला ही था तो इसमें हीट स्ट्रोक के चलते गिरना संभव नहीं है. हार्ट स्ट्रोक से मौत जो सकती है, लेकिन यह सब बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget