एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद में सौतेला पिता बना हैवान, 4 साल की बेटी की हत्या कर जला दी लाश

Moradabad Crime News: ये मामला मुरादाबाद के सरकड़ा करीम गांव का है. पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी हुई है.

Moradabad Murder News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में घरेलू कलह के चलते एक जल्लाद बाप ने अपनी 4 साल की सौतेली बेटी को जमीन पर पटककर मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना इलाके के सरकड़ा करीम गांव की है. यहां रहने वाले रामसरण ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसी दौरान रामचरन ने अपनी सौतेली बेटी को उठाकर पटक दिया.

घायल बेटी को पड़ोस में एक डॉक्टर को दिखाया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. रात में ही आरोपी द्वारा मृतक बेटी का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. जिसके बाद आरोपी की पत्नी सुनीता ने अपने पति रामसरण के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू की, वहीं मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने मुआयना किया है. सुनीता ने आरोपी रामचरण से तीसरी शादी की थी. 

पहले पति से थी मृतक बेटी

मृतक बेटी मैना सुनीता के पहले पति से थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी रामचरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं. एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि थाना ठाकुरद्वारा के अंतर्गत एक रामसरण नाम का व्यक्ति जोकि ग्राम सरकड़ा करीम का रहने वाला है. उसपर उसकी पत्नी के साथ मारपीट और बेटी की हत्या का आरोप है. पति पत्नी में कुछ विवाद चल रहा था, उसी दौरान आरोपी ने चार साल की बेटी को उठाकर पटक दिया. 

आरोपी पिता की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद रात में ही बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. आरोपी की पत्नी की ओर से थाने में सूचना दी गई. जिस पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना से संबंधित साक्ष्यों का संकलन किया गया. आरोपी पिता की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी. बाकी जो भी तथ्य गिरफ्तारी के बाद में जांच में सामने आएंगे उन्हीं के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir: राम मंदिर में लगने वाले दरवाजों की अद्भुत तस्वीर आई सामने, चढ़ाई जा रही सोने-चांदी की परत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget