एक्सप्लोरर

'जुमे की नमाज के लिए आधे घंटे का ब्रेक नहीं', योग दिवस के ब्रेक पर भड़के अखिलेश के पूर्व सांसद

Moradabad News: एसटी हसन ने कहा कि योगा डे पर ब्रेक देने की कोई आवश्यकता नहीं है. कर्मचारी तो घर से योग करके भी ऑफिस आ सकते हैं. नमाज के लिए आधे घंटे का ब्रेक देने से परहेज है, तो योग के लिए क्यों.

Yoga Day Vs Namaz: योग दिवस पर सरकारी कर्मियों को ब्रेक दिए जाने पर अब सियासत शुरू हो गयी है. जी हां  इस मामले पर समाजवादी पार्टी के नेता और मुरादाबाद से पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे योगी सरकार का दोहरा मापदंड बताया और कहा कि जब मुस्लिम कर्मियों को जुमे की नमाज के लिए आधे घंटे का ब्रेक नहीं है तो फिर योगा डे पर क्यों? एसटी हसन मुरादाबाद में पत्रकारों से बात कर रहे थे. जहां उन्होंने ये बयान दिया.

एसटी हसन ने कहा कि योगा डे पर ब्रेक देने की कोई आवश्यकता नहीं है. कर्मचारी चाहें तो घर से योग करके भी ऑफिस आ सकते हैं. जब मुसलमानों को जुमे की नमाज के लिए आधे घंटे का ब्रेक देने से सरकार को परहेज है, तो योग के लिए विशेष ब्रेक देना कहां तक उचित है?  उन्होंने कहा कि  वो योग के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सरकार को सभी धर्मों के प्रति समान व्यवहार करना चाहिए.

दोहरे रवैये पर सवाल

डॉ. हसन ने आगे कहा कि हम योग के विरोध में नहीं हैं. योग एक अच्छी चीज है लेकिन सरकार का दोहरा रवैया स्वीकार्य नहीं है. अगर योगा डे पर ब्रेक दिया जा सकता है तो जुमे की नमाज के लिए भी कर्मचारियों को छूट मिलनी चाहिए. अब देश में वो सब हो रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ.

'वाई-ब्रेक योगा' पर भी उठाए सवाल

यहां बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र के आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत सभी सरकारी कार्यालयों में 'वाई-ब्रेक योगा' सत्र शुरू करने का फैसला किया है. ये 5 से 10 मिनट का संक्षिप्त योग सत्र है. इसे कर्मचारियों के तनाव को कम करने और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए डिजाइन किया गया है.

डॉ. हसन ने इस पहल पर भी तंज कसते हुए कहा कि सरकार की नीतियां धार्मिक आधार पर भेदभाव को बढ़ावा दे रही हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर योग के लिए समय निकाला जा सकता है, तो नमाज के लिए समय देना क्यों गलत है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget