एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: प्रेमी संग शादी रचाने के लिए अपने सगे भाई को बहन ने मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार

मुरादाबाद में एक बहन ने अपने प्रेमी संग मिलकर सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा इलाके के लाल बाग में रहने वाली नंदनी उर्फ अंजलि प्यार में इतने अंधी हो गई कि उसने अपने प्यार को पाने के लिए रिश्तो का ही कत्ल कर दिया. हर साल रक्षाबंधन पर जिस भाई की कलाई पर वो राखी बांधती थी, उसी भाई गगन की हत्या उसने अपने प्रेमी प्रदीप के साथ मिलकर करा दी.

हत्या कराने के बाद इस पत्थर दिल बहन ने अपने भाई के शव को बोरे में पैक करा कर उसे शहर के एक बड़े नाले में डलवा दिया. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने हत्या के 12 दिन बाद गगन का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया. पुलिस ने हत्यारी बहन नंदिनी उर्फ अंजलि उसके प्रेमी प्रदीप और हत्या में मदद करने वाले उसके भाई की प्रेमिका ममता और उसके दोस्त वीरू को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया है.

पुलिस को ममता पर हुआ शक

दरअसल, मुगलपुरा थाना इलाके के लाल बाग में रहने वाले ओमप्रकाश ने पुलिस को यह सूचना दी कि उसका बेटा गगन 21 जुलाई से लापता है. पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर जब छानबीन शुरू की तो 28 साल के गुमशुदा गगन के मोबाइल कॉल डिटेल में आखिरी नंबर ममता नाम की लड़की का मिला. जब पुलिस ने ममता से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गगन से प्रेम करती थी और उसकी 21 जुलाई को गगन से बात हुई थी उसके बाद उसे नहीं पता कि गगन कहां है.

सख्ती से पूछताछ पर ममता ने खोला राज

पुलिस को ममता के ऊपर शक हुआ और उन्होंने महिला पुलिसकर्मी के ज़रिए जब ममता से सख्ती से पूछताछ कराई तो ममता टूट गई और उसने बताया कि गगन की हत्या उसकी ही सगी बहन नंदनी उर्फ अंजलि ने अपने प्रेमी प्रदीप के साथ मिलकर कराई है. ममता ने कहा कि, उसने ही अपने प्रेमी गगन को अपने दोस्त वीरू से मिलवाया था. 21 जुलाई को गगन को मिलने के बहाने बुलाया और वीरू के साथ बैठकर शराब पिलाई जब गगन ज्यादा नशे में हो गया तब वीरों ने गगन की बहन के प्रेमी प्रदीप के साथ मिलकर गला घोट कर उसकी हत्या कर दी. वहीं, शव को बोरे में डालकर एक बड़े नाले में फेक कर फरार हो गया.

3 अगस्त को मंदिर में जाकर अंजलि ने अपने प्रेमी संग की शादी

अपने ही सगे भाई की हत्या कराने वाली नंदनी उर्फ अंजलि भी कुश्ती के उसके प्यार में रुकावट बना उसका सगा भाई हट गया है और उसने नोएडा में अपने प्रेमी प्रदीप के साथ 3 अगस्त को मंदिर में जाकर शादी कर ली. लेकिन जब शादी कर वह मुरादाबाद आई तो उसे पता चला के पुलिस में पूरा मामला ही खोल दिया है. पुलिस ने गगन जी प्रेमिका ममता की निशानदेही पर गगन का नाले में पड़ा क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया है.

शादी नहीं करने दे रहा था इसलिए रास्ते से हटाया- प्रेमी प्रदीप

मुरादाबाद के एएसपी अनिल कुमार यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्यारी बहन और उसके प्रेमी प्रदीप को मीडिया के सामने पेश किया. जब हत्यारी बहन से पूछा कि उसे कोई अफसोस है तो उसने खमोशि अख्तियार कर ली. वहीं प्रेमी प्रदीप ने कहा कि वह नंदिनी उर्फ अंजली से शादी करना चाहता था और अंजली का भाई गगन रास्ते में रुकावट बना हुआ .था धमकी देता था और शादी नहीं करना करने दे रहा था इसीलिए उसे रास्ते से हटा दिया.

यह भी पढ़ें.

बिहारः छपरा से ‘रिवॉल्वर रानी’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हरकतें जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

ललन सिंह ने RJD के शासनकाल पर उठाए सवाल तो भड़कीं रोहिणी, पूछा- 90 से पहले की बात कौन करेगा चाचा?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget