एक्सप्लोरर

मुरादाबाद की पॉश कॉलोनी में मुस्लिम डॉक्टर के घर खरीदने पर बवाल, हिन्दू महिलाओं ने किया विरोध

Moradabad Protest: मुरादाबाद की पॉश कॉलोनी में एक हिंदू डॉक्टर ने अपना मकान मुस्लिम डॉक्टर दंपति को बेच दिया. जिससे नाराज होकर हिन्दू समाज ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक नया बवाल शुरू हो गया है. यहां की पॉश कॉलोनी में एक मुस्लिम डॉक्टर के मकान खरीदने से बात इतनी बिगड़ी कि हिन्दू समुदाय के लोगों में आक्रोश बढ़ गया और नाराज होकर लोग सड़कों पर उतर गए और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने जिला प्रशासन ने मकान की रजिस्ट्री रद्द करने की मांग की. 
 
मुरादाबाद के रामगंगा विहार इलाके की पॉश कॉलोनी टीडीआई सिटी में एक हिंदू डॉक्टर ने अपना मकान एक मुस्लिम डॉक्टर दंपति को बेच दिया. कांठ रोड पर स्थित इस कॉलोनी में करीब 300 से 400 हिंदू परिवार रहते हैं, जो शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक है. लोगों का कहना है कि यहां रहने वाले डॉ. अशोक बजाज ने अपना मकान गुपचुप ढंग से दूसरे समुदाय की डॉ. यूसुफ को बेच दिया है इसके पहले इस पूरी कालोनी में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता था. 

मुस्लिम परिवार को घर बेचने पर बवाल
महिलाओं ने भी इस पर आपत्ति जताई और कहा कि उन्होंने यहां घर इसलिए लिया है क्योंकि यहां कोई मुस्लिम परिवार नहीं रहता. अगर यहां भी मुस्लिम परिवार आने लगे तो धीरे-धीरे हिंदू अपने घर बेचकर जाने लगेंगे. पल्लवी नाम की महिला ने कहा कि अगर यहां मुस्लिम परिवार रहेगा तो इससे परेशानी होगी और कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है. हम नहीं चाहते कि कोई दूसरे समुदाय का व्यक्ति इस कालोनी में आकर बसे. 

प्रदर्शन में शामिल अरविंद अग्रवाल ने भी डॉ अशोक बजाज पर मुस्लिम डॉक्टर को मकान बेचने पर सवाल उठाए और कहा कि वो यहां सालों से रहते थे और दो दिन पहले एक मुस्लिम डॉक्टर यूसुफ को मकान बेचकर चले गए जबकि उनके पड़ोस में रहने वाले दिव्यांशु यह मकान लेना चाहते थे. उन्होंने कहा कि इस मकान के सामने ही मंदिर भी है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये मकान धोखाधड़ी करके षड्यंत्र के तहत बेचा है. हम चाहते हैं कि मकान वापस किया जाए और डॉ युसुफ कहीं और मकान खरीद लें. 

इस मामले पर जब मकान बेचने वाले डॉ. बजाज और खरीदने वाले डॉ यूसुफ से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. जिला अधिकारी ने पूरे विवाद पर कहा कि ये प्रकरण हमारे सामने आया है. पुलिस और प्रशासन की टीम सभी पक्षों से बात कर रही है. हमारी कोशिश है कि सभी की सहमति से समाधान निकले. माहौल खराब करने वाली कोई चीज इसमें शामिल न हो. उम्मीद है जल्द ही समाधान निकलेगा. 

संभल पर सपा से दरार! धर्मेंद्र यादव के बयान पर आई कांग्रेस सांसद की सफाई, जानें- क्या कहा?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget