एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने 9 लोग गिरफ्तार कर भेजे जेल

Moradabad News: मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया की यह लोग अब तक सैकड़ों की संख्या में अवैध तमंचे व कारतूस की सप्लाई कर चुके है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बनाने की एक फैक्ट्री का खुलासा किया है. पुलिस को यहां बड़ी तादात में तमंचे, अध बने तमंचे, कारतूस व हथगोला और विस्फोट सामग्री के साथ असलाह बनाने के उपकरण बरामद हुए है. तमंचा बनाने कारतूस बनाने और इनको सप्लाई करने वाले गिरोह के 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह सभी लोग मुरादाबाद जनपद के आलावा एनसीआर के क्षेत्र में अवैध तमंचे और कारतूस की सप्लाई करते थे. 

मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया की यह लोग अब तक सैकड़ों की संख्या में अवैध तमंचे व कारतूस की सप्लाई कर चुके है. मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र में अवैध तमंचे व कारतूस बनाने की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया की एसएसपी सतपाल अंतिल को मुखबिर ने अवैध तमंचा व कारतूस की अन्य जनपदों में सप्लाई होने की जानकारी दी थी. जिसके बाद एसएसपी ने अलग अलग पुलिस टीमों का गठन किया. सभी पुलिस टीमों ने मिलकर अवैध तमंचे व कारतूस बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है. 

2 किलो बारूद और एक जिन्दा बम समेत कई हथियार हुए बरामद

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि इनके पास से 4 तमंचा 315 बोर, 2 तमंचे 12 बोर, एक पोनी 315 बोर, 2 अदद अर्द्ध बने तमंचा 315 बोर, 54 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 5 कारतूस जिन्दा 12 बोर, कारतूस की टिकली 1200 व कारतूस की बुलेट अर्द्ध बनी 150 व तमंचे की नाल बनी व अर्द्ध बनी 88, 7 पाइप, 2 किलो बारूद, एक जिन्दा बम, मुर्गा छाप टिकली वाले पटाखे के 7 बंडल, अर्द्ध बनी तमंचे की बॉडी की पत्ती करीब 10 किलो और अवैध शस्त्र और कारतूस बनाने के औजार व एक कार बरामद की गई है. 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

अवैध तमंचा व कारतूस बनाने वाले 9 लोग अंकित, अरुण, अंशुमन, तुषार, जावेद, समीर, इदरीश, जाकिर और रिजवान को गिरफ्तार किया है. इन सभी को धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट व धारा 5 (क) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है. पुलिस के मुताबिक इदरीश, जाकिर और रिजवान के द्वारा मिलकर जाकिर के घर पर तारिख नगर में तमंचों का कारखाना लगाकर तमंचों का निर्माण कार्य किया जाता था. 

दिल्ली-NCR में 5-5 हजार रुपये में बेचते थे हथियार

जावेद निवासी खोखरान निकट मदीना वाली मस्जिद थाना मुगलपुरा के घर पर कारतूस का कारखाना लगाकर कारतूस बनाने का कार्य किया जाता है. उसके बाद अंकित, अरूण, अंशुमन व तुषार के द्वारा तैयार माल को जावेद व समीर से तमंचे व कारतूस लेकर अलग अलग जगहों पर बेचने का कार्य किया जाता था. जावेद द्वारा तमंचे इदरीश से लिये जाते हैं. इदरीश अपने साथियों जाकिर, रिजवान के साथ मिलकर तमंचे बनाता है और अपराधों को अंजाम दिया जाता है. यह लोग तीन अलग अलग गिरोह बनाकर काम किया करते थे. अब तक सैकड़ों की तादात में अवैध तमंचे ये लोग मुरादाबाद और आसपास के जनपदों और दिल्ली एनसीआर में अपराधियों को 5-5 हजार रुपये में बेच चुके हैं. पुलिस अब इनके ग्राहकों का भी पता लगाने में जुटी हुई है. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget