एक्सप्लोरर

IAS आंजनेय कुमार सिंह का ढोल नगाड़ों से हुआ स्वागत, केंद्र सरकार ने बढ़ाया था कार्यकाल

UP News: केंद्र सरकार ने आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति 14 अगस्त 2024 से अगले एक साल तक के लिए बढ़ा दी. उन्होंने एक बार फिर मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर का चार्ज संभाल लिया. उनका स्वागत किया गया.

Moradabad News: मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त सीनियर आईएएस आंजनेय कुमार सिंह का कार्यकाल यूपी में एक साल और बढ़ जाने के बाद जब वह पुनः मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त का चार्ज लेने मुरादाबाद अपने ऑफिस पहुंचे. यहाँ कमिश्नरी के वकीलों और स्टाफ ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया. आंजनेय कुमार सिंह 2019 में रामपुर के जिला अधिकारी रहते हुए सपा नेता आजम खान पर कार्रवाई को लेकर वह सुर्खियों में रहे और उसके बाद से लगातार उनका यूपी में कार्यकाल बढ़ता रहा है.

आंजनेय कुमार सिंह का 14 अगस्त को यूपी में प्रतिन्युक्ति का कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसके बाद वह छुट्टी पर चले गए थे, लेकिन एक बार फिर केंद्र सरकार ने उनका यूपी में कार्यकाल एक साल और बढ़ा दिया है इसके बाद मुरादाबाद के वकीलों और कर्मचारियों ने पुनः कार्यकाल बढ़ाये जाने की खुशी में बुके देकर उनका स्वागत किया. 

आजम खान की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों मे आए थे
आंजनेय कुमार सिंह फरवरी 2015 में सिक्किम से उत्तर प्रदेश प्रतिनियुक्ति पर आये थे और उन्हें सिंचाई विभाग में वॉटरशेड प्रबंधन का जिम्मा दिया गया था. इस दौरान उनके जीपीएस आधारित वॉटरशेड के कार्य को भारत सरकार में प्रशंसा मिली और एक मॉडल के रूप में इसे स्वीकार किया गया था,  जुलाई 2016 में उन्हें बुलन्दशहर के ज़िलाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था. उसके बाद उन्हें मई 2017 में एडिशनल कमिश्नर, कमर्शियल टैक्स, लखनऊ में पोस्टिंग मिली थी जहाँ रहते हुए उन्होंने जीएसटी लागू करने में योगदान दिया. जीएसटी लागू होने के पूर्व 3 माह के अंदर ताबड़तोड़ प्रवर्तन के छापों से उस समय की सबसे बड़ी धनराशि विभाग में जमा करायी और विभाग की सबसे अधिक वसूली हुई.

साल 2019 में योगी सरकार में उन्हें रामपुर का जिला अधिकारी बना दिया गया और रामपुर में नियुक्ति के  समय उन्होंने अपने सख्त रुख से प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत किया और सपा नेता आज़म खान पर कार्यवाही को लेकर वह खूब चर्चा में रहे.  मार्च 2021 में प्रमोशन देकर आईएएस आंजनेय कुमार सिंह को मुरादाबाद मंडल का मंडल आयुक्त बनाया गया था. तब से वह मुरादाबाद के कमिश्नर हैं और रामपुर जनपद भी मुरादाबाद मंडल में ही आता है. 14 अगस्त को आंजनेय कुमार सिंह का यूपी में कार्यकाल समाप्त हो गया था.

जिसके बाद वह जिला अधिकारी मुरादाबाद को चार्ज देकर छुट्टी पर चले गए थे लेकिन 20 अगस्त को केंद्र सरकार ने एक बार फिर आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति 14 अगस्त 2024 से अगले एक साल तक के लिए बढ़ा दी जिसके बाद उन्होंने एक बार फिर मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर का चार्ज संभाल लिया है इस अवसर पर कमिश्नरी के वकीलों और स्टाफ ने उनका ढोल नगाड़ों से खुशियाँ मनाते हुए स्वागत किया है.

ये भी पढ़ें: कानपुर नगर निगम में विजिलेंस टीम का छापा, अपर नगर आयुक्त का PA रिश्वत लेते समय गिरफ्तार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget