एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद में पति ने की खुदकुशी, मरने से पहले बनाया Video, पत्नी को बताया जिम्मेदार

UP News: मुरादाबाद एक शख्स ने वेलेंटाइन डे पर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाई जिसमें उसने अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

Moradabad Suicide: मुरादाबाद में एक युवक ने वेलेंटाइन डे पर फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया. जान देने से पहले उसने एक वीडियो बनाया जिसमें अपनी पत्नी को मौत का जिम्मेदार ठहराया है. वीडियो में उसने कहा, "मैंने बहुत कोशिश की लेकिन तुम्हारा दिल नहीं जीत सका, अब जा रहा हूं. तुम खुश रहना." घटना मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में अंबेडकर नगर की है. गुरुवार देर रात संदीप कुमार का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला. पुलिस को युवक के मोबाइल से सुसाइड से ठीक पहले का वीडियो मिला है.

बताया गया कि मृतक संदीप कुमार के परिवार में पत्नी नीलम के अलावा दो बेटियां किट्टू और अन्नी हैं. नीलम से उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी. लेकिन पति-पत्नी के बीच अक्सर अनबन रहती थी. संदीप कुमार की ससुराल दलपतपुर के पास वीरपुर गांव में है. वह एक स्कूल की वैन चलाता था और समोसे का ठेला भी लगाता था. संदीप के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी नीलम जतिन नाम के लड़के से बाते करती थी. उसने पत्नी के फोन में उसकी चैटिंग भी देख ली थी. इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था.

मृतक के भाई ने की कार्रवाई की मांग
इसी बात को लेकर गुरुवार को ससुराल वालों ने उसे मिलने के लिए बुलाया था. वहां से लौटने के बाद ही गुरुवार देर रात संदीप ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक संदीप कुमार के भाई मनीष ने बताया कि मेरे भाई ने सुसाइड कर लिया है. मरने से पहले भाई ने वीडियो में बताया कि उसे ससुराल की तरफ से प्रताड़ित किया जा रहा था. घटना रात करीब 12 बजे की है. सुसाइड करने से पहले भाई ससुराल गया था. वहां उनके और ससुराल वालों के बीच क्या बात हुई, मुझे नहीं पता, वहां से लौटने के बाद उन्होंने जान दे दी. भाई ने वीडियो में जिनका नाम लिया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. 

मुरादाबाद एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर हमने मौके पर फोरेंसिक टीम भेजी थी, वहां साक्ष्य संकलन का काम किया और लोगो से पूछताछ की गयी. पहली नज़र में यह पारिवारिक मामला नजर आ रहा है. मृतक ने एक वीडियो भी बनाया था जिसमे उसने परिवार के कुछ लोगो का नाम लिया है. हम लोगो को इसमें तहरीर प्राप्त हुई है हम वैधानिक कार्यवाई कर रहे हैं. जो वीडियो और लोगों के बयान सामने आये हैं उसके मुताबिक हम आगे की कार्रवाई करेंगे.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में आस्था के साथ सेहत का भी ध्यान रख रही योगी सरकार, 24 घंटे मुफ्त डायलिसिस सेवा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget