एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में खौफनाक वारदात! प्यार में बाधा बन रहा था गर्लफ्रेंड का भाई, नाबालिग को लालच देकर चलवा दी गोली

Moradabad News: शाहरुख़ की बहन की मुहब्बत में दीवाने हुए युवक ने हत्या करने के लिए नाबालिग को एक लाख रुपये देने के साथ जमानत कराने का लालच देकर हत्या करने के लिए तैयार किया था.

Muradabad Crime News: यूपी के मुरादाबाद से हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. यहां थाना मझोला इलाके के जयंतीपुर में शाहरुख नाम के युवक की हत्या इश्क में कांटा बनने की वजह से हुई थी. पुलिस के मुताबिक शाहरुख़ की बहन की मुहब्बत में दीवाने हुए युवक ने हत्या करने के लिए नाबालिग को एक लाख रुपये देने के साथ जमानत कराने का लालच देकर हत्या करने के लिए तैयार किया था.

आरोपी के उकसाने पर किशोर ने गोली मारकर शाहरुख की हत्या की थी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के साथ तमंचा और खोखा भी बरामद कर लिया है.

शाहरुख को नहीं पसंद था बहन और आरोप का रिश्ता

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला थाना इलाके में शाहरुख़ नाम के युवक की जो हत्या हुई थी, उसका खुलासा चौंकाने वाला हुआ है. जांच के दौरान हमने एक नाबालिग किशोर और एक गुलरेज उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ही इस हत्या को अंजाम दिया है. गुलरेज उर्फ राजा के मृतक शाहरुख़ की बहन से संबंध थे और शाहरुख़ इन दोनों के के बीच में बाधा बन रहा था.

इन दोनों का पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था. शाहरुख को जानकारी होने के कारण वह पूरी तरह नजर रखने लगा था. इसलिए उसकी मुलाकात भी नहीं हो रही थी. उसने शाहरुख को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था. ऐसे में उसने इसके लिए उस नाबालिग किशोर को तैयार किया, जिसके पिता का शाहरुख से हाल ही में झगड़ा हो गया था और शाहरुख़ ने उसके पिता की चप्पल से सबके सामने पिटाई कर दी थी. इसलिए वह किशोर भी शाहरुख़ से अपने पिता के अपमान का बदला लेना चाहता था. 

एक लाख और जमानत का वादा

गुलरेज उर्फ राजा ने उस नाबालिग किशोर को एक लाख रुपए देने के साथ जमानत कराने का भरोसा भी दिलाया था. इस काम के लिए उस नाबालिग किशोर को गुलरेज ने एक तमंचा भी उपलब्ध कराया, फिर दोनों ने मिलकर शाहरुख़ की गोली मार कर उस समय हत्या कर दी, जब वह रात में अपने घर के बाहर बैठा हुआ था.

बहन से होगी पूछताछ  

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है. पुलिस इस मामले में मृतक की बहन जिसने अपने भाई शाहरुख़ की हत्या के मामले में चार लोगो पर शाह ज़ाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. उस से भी पूछताछ करेगी की क्या उसे गुलरेज ने इस घटना के बारे में पहले बताया था या उसे इसकी जानकारी नहीं थी. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget