एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: आयरन फैक्ट्री मालिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Moradabad News: फुरकान आयरन फैक्ट्री चलाते थे. जुम्मे के दिन फैक्ट्री खाली थी, क्योंकि कर्मचारी नमाज़ के लिए छुट्टी पर थे. फुरकान अकेले ही फैक्ट्री में पहुंचे और कुछ देर बाद उनकी मौत की खबर आ गई.

यूपी के मुरादाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक आयरन फैक्ट्री मालिक फुरकान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फुरकान ने फांसी उस वक़्त लगाईं जब जुमे की नमाज में सभी कारीगर गए हुए थे. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूछताछ शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबी गागन मैनाहेर निवासी फुरकान आयरन  फैक्ट्री चलाते थे. जुम्मे के दिन फैक्ट्री खाली थी, क्योंकि कर्मचारी नमाज़ के लिए छुट्टी पर थे. फुरकान अकेले ही फैक्ट्री में पहुंचे और कुछ देर बाद उनकी मौत की खबर आ गई. स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री के गेट पर संदिग्ध हालात देख पुलिस को सूचना दी.

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे. गेट खुलवाकर अंदर दाखिल होने पर उन्होंने फुरकान का शव रस्सी के फंदे से झूलता देखा. यह नज़ारा देखकर सभी सन्न रह गए. फौरन फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जो शव और घटनास्थल की हर एंगल से जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि गांगन मैनाठेर स्थित आयरन फैक्ट्री में मालिक फुरकान ने आत्महत्या कर ली है. मौके पर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की है. फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है. पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है. यदि तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर आगे की जांच होगी.

आर्थिक तंगी की चर्चा

फुरकान की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. लोग दबी ज़ुबान में अलग-अलग कारण गिनाते दिख रहे हैं. कोई इसे आर्थिक दबाव बता रहा है, तो कोई पारिवारिक कलह. हालांकि, असली वजह का पता पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा. जुम्मे के दिन फैक्ट्री खाली रहने से किसी ने रोकने-टोकने की कोशिश भी नहीं की, जिससे यह घटना और भी रहस्यमयी हो गई है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget