एक्सप्लोरर

'ससुराल वाले मुझे पीट रहे हैं, बचा लीजिए..' मुरादाबाद में सुसाइड से पहले युवती ने बनाया था वीडियो

UP News: मुरादाबाद लव मैरिज के 4 महीने युवती ने वीडियो बनाने के बाद सुसाइड कर ली. मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Moradabad Suicide News: मुरादाबाद में चार महीने पहले लव मैरिज करने वाली युवती ने ससुराल में लाइव वीडियो बनाते हुए आत्महत्या कर ली.  युवती ने लाइव सुसाइड कर लिया, युवती ने मरने से पहले कहा, "मेरी मौत के बाद मेरा क्या हश्र होगा, मुझे नहीं पता, लेकिन इस जिंदगी से बुरा तो हरगिज नहीं होगा. मेरी ननद और पति मुझसे रोज कहते हैं कि तू मर क्यों नहीं जाती, मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे पति, ननद और ससुर हैं." मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना भोजपुर थाना इलाके पीपलसाना सुंदरनगर की है. 

मुरादाबाद के मोहल्ला सराय गुलजारीमल निवासी सलीम अहमद ने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी आमरीन (22 साल) ने चार महीने पहले जुनैद पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला सुंदरनगर पीपलसाना के साथ लव मैरिज की थी. जबकि जुनैद का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थी. लेकिन जुनैद ने परिवार के मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी. 

वीडियो में युवती ने बयां किया अपना दर्द
युवती ने सुसाइड से पहले 2 मिनट 37 सेकेंड का वीडियो बनाया. उसने कहा, "मैं अब सबसे बहुत परेशान हो गई हूं, जब से मेरी तबीयत खराब हुई है और जब से मेरा मिस कैरिज हुआ है, कभी मुझे खाने के लिए नहीं देते तो कभी मेरी बिजली काट दी जाती है. मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी ननद और ससुर हैं. ये मेरे पति से मेरे खिलाफ कान भरते रहते हैं. सब मुझसे कहते हैं मर जा तू, मेरा हसबैंड बेंगलुरु में हैं, मेरे ससुर और ननद घर में हैं और मेरा जीना मुश्किल कर दिया है. मेरी मौत के बाद मेरा क्या हश्र होगा, मुझे नहीं पता..लेकिन इस जिंदगी से बुरा तो हरगिज नहीं होगा." इसके बाद युवती अपने सूट के दुपट्टे का फंदा बनाती है और लटक जाती है.

मृतका आमरीन के पिता सलीम ने बताया कि 24 मई को दोपहर करीब 2:30 बजे आमरीन ने वीडियो कॉल किया, कॉल करते हुए वह रोने लगी बोली अब्बा, ससुराल वाले मुझे पीट रहे हैं, मुझे बचा लीजिए, उन्होंने कहा-बेटी को रोता देखकर अपने घर के समीर, कौशर बेगम, मैसर जहां के साथ उसके ससुराल पीपलसाना पहुंचा, यहां देखा आमरीन का शव आंगन में चारपाई पर पड़ा था. आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि युवती ने फंदे पर लटककर जान दी है, ससुराल वालों ने शव फंदे से उतारकर चारपाई पर रखा था.

मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
वहीं पिता सलीम ने कहा-मेरी बेटी की हत्या की गई है. उसे ससुराल के लोगों ने बहुत प्रताड़ित किया है. ग्रामीणों ने कहा कि युवती का पति जुनैद एक महीने से बेंगलुरु में है. वहीं पर वेल्डिंग का काम करता है. मृतक युवती की मां ने बताया कि तीन दिन से उनकी बेटी को ससुराल वालों ने खाना नहीं दिया था, उसकी तबियत खराब थी और उस से काम करने के लिए कहते थे और उसका उत्पीड़न करते थे. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शिकायत के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद ताजमहल की सुरक्षा होगी हाई-टेक, परिसर में लगेगा एंटी ड्रोन सिस्टम

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget