एक्सप्लोरर

Moradabad Fire: बिल्डिंग में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, शादी में शामिल होने आए थे मुरादाबाद

Moradabad Fire: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में असलतपुर इलाके में बहुमंजिला इमारत में गुरुवार की शाम आग लग गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

Moradabad Fire: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में असलतपुर इलाके में बहुमंजिला इमारत में गुरुवार की शाम आग लग गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मरने वालों में दो महिला और तीन बच्चे शामिल हैं. मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने इस हादसे को लेकर और जानकारी दी है. 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, 'नाफिया 7, इबाद 3 वर्ष, शमा परवीन 35 वर्ष, क़मर आरा 65 वर्ष, उमेमा 12 वर्ष की मौत हुई है, जबकि सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.' मौके पर डीएम और एसएसपी मौजूद हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, टायर कारोबारी इरशाद कुरैशी के मकान के नीचे बने गौदाम में आग लग गई. फिलहाल 5 फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझा दी है. ये घटना थाना गलशहीद इलाके के लंगड़े की पुलिया की है. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के रानीखेत से दो भतीजी की शादी में सरकारी स्कूल टीचर शमा परवीन आई थी. वह मां क़मर आरा के घर रुकी थी. शमा परवीन के 3 बच्चों की भी हुई आग में जलने से मौत हो गई.

हाल ही में औरैया में भी इमारत में लगी थी आग

इससे पहले यूपी के औरैया (Auraiya) जिले में एक पांच मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट से आग (Fire) लग गई थी. इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई. आग यहां के दिबियापुर कस्बे में एक साड़ी और गारमेंट की दुकान में लगी थी. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग (Fire Department) की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) शुरू किया गया. दमकल विभाग ने दुकान में फंसे बच्चों समेत 5 को बाहर निकाला. घटना की जानकारी मिलते हैं एडीएम (ADM) सहित एसपी (SP) और सीओ (CO) घटना स्थल पर पहुंच गए. इस आग में करीब 30 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-

Banda: बांदा में यमुना और केन खतरे के निशान के ऊपर, मुख्य सड़क से टूटा दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क

Jalaun: जालौन में इंजेक्शन लगाने के बाद गई आठ साल की बच्ची की जान, डॉक्टर को पकड़कर

 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टिहरी: सुरकंडा देवी कद्दूखाल में भूस्खलन की डरावनी तस्वीर, चंद सेकंड में मकान और होटल जमींदोज
टिहरी: सुरकंडा देवी कद्दूखाल में भूस्खलन की डरावनी तस्वीर, चंद सेकंड में मकान और होटल जमींदोज
'वोट के लिए विचार बदल देते हैं', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के बाद अखिलेश यादव का BJP पर हमला
'...वोट के लिए विचार बदल देते हैं', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के बाद अखिलेश यादव का बयान
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget