एक्सप्लोरर

Moradabad Crime: बमबाजी और फायरिंग में दरोगा के बेटे समेत आठ गिरफ्तार, अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति भी होगी जब्त

UP News: मुरादाबाद पुलिस ने बमबाजी और फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है. आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब गैंगस्टर एक्ट में अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया जा सकता है.

UP Crime News: मुरादाबाद पुलिस ने दरोगा के बेटे समेत बमबाजी और फायरिंग करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र की हिमगिरी कॉलोनी डबल स्टोरी में बुधवार रात फायरिंग और बमबाजी की घटना हुई थी. आरोपियों की पहचान अभय त्यागी, अर्पित मदान, आशु चौधरी, प्रशांत, नितिन सैनी, आदित्य, ऋतिक आनन्द और सुबित के रूप में हुई है. अभय त्यागी पीएसी में तैनात दरोगा सत्यदेव त्यागी का बेटा और ऋतिक आनंद कमिश्नर की सुरक्षा में तैनात दरोगा का बेटा है.

बमबाजी और फायरिंग करनेवाले गिरफ्तार

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपियों का नेटवर्क ध्वस्त किया जाएगा. गैंगेस्टर एक्ट में अपराध से अर्जित संपत्तियों को कुर्क भी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, पिस्टल, कारतूस, तीन बाइक, स्कूटी बरामद हुई है. एसपी सिटी के मुताबिक आरोपियों का अपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस युवकों के गैंग का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है. दोनों दरोगा के बेटों ने छह साथियों के साथ मिलकर अंकित नामक युवक के घर हमला कर दिया था. आरोपियों की मंशा चुनावी रंजिश का बदला लेने की थी. बमबाजी और फायरिंग करते हुए आरोपी फरार हो गए थे.

आरोपियों में दो दरोगा के बेटों का भी नाम

गोली लगने से अंकित घायल हो गया था. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अंकित को अस्पताल भिजवाया. परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से पीएससी में तैनात एक दरोगा के बेटे की घटना में शामिल होने की जानकारी मिली. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपी ने मुरादाबाद कमिश्नर की सुरक्षा में तैनात एक दूसरे दरोगा के बेटे का नाम बताया. दूसरे दरोगा के बेटे को हिरासत में लेने के बाद एक-एक कर सभी आरोपी धर दबोचे गए. 

Amroha News: इंस्पेक्टर के खिलाफ वारंट जारी, हॉरर किलिंग में जीवित युवती को मृत बताकर भेजा था जेल

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget