एक्सप्लोरर

एक्ट्रेस जया प्रदा की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट जारी, जानें क्या है मामला

आरोप है कि फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद पर सपा नेताओं ने षड्यंत्र के तहत अभद्र टिप्णी की थी. तब रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने पूर्व सांसद एसटी हसन समेत कई नेताओं पर थाने में केस दर्ज कराया था.

UP News: फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ एक बार फिर मुरादाबाद की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गया है. सोमवार को अभद्र टिप्णी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा कोर्ट में पेश होना था. लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंची जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. 

अदालत में अब इस मामले में 09 जनवरी को अगली सुनवाई होगी. 2019 लोक सभा चुनाव का परिणाम आने के बाद मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में मुस्लिम डिग्री कॉलेज में समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने रामपुर के पूर्व सांसद और सपा नेता आजम खान के स्वागत में रखे गए कार्यक्रम में बोलते हुए फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी. 

क्या है मामला
कार्यक्रम में कई अन्य सपा नेता भी शामिल थे. आरोप है कि फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद पर सपा नेताओं ने षड्यंत्र के तहत अभद्र टिप्णी की थी. इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने सपा नेता डॉक्टर एसटी हसन, सपा नेता मोहम्मद आजम खान, सपा नेता अब्दुल्लाह आजम, संभल के सपा नेता फिरोज खान और कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद आरिफ और रामपुर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजहर खान के खिलाफ मुरादाबाद के कटघर थाने में केस दर्ज कराया था. 

श्रावस्ती में बेसिक शिक्षा विभाग ने रिक्शा चालक को बताया फर्जी शिक्षक, थमाया 51 लाख का नोटिस

इस मामले की सुनवाई मुरादाबाद की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है. जया प्रदा को कोर्ट में जिरह के समय हाजिर रहना था लेकिन वह लगातार गैर हाजिर चल रही हैं. अदालत ने जया प्रदा के खिलाफ एक बार फिर गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. इससे पहले जया प्रदा ने अदालत में हाजिर होकर अपने बयान दर्ज कराये थे लेकिन अब वह कोर्ट में नहीं आ रही हैं, जिसकी वजह से आज कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया हैं. अब इस मामले में अगली सुनवाई 09 जनवरी को होगी.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget