एक्सप्लोरर

ई-रिक्शा में भजन चलाने पर युवकों ने किया जानलेवा हमला, पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद से एक घटना सामने आईं है जहां पर एक ई-रिक्शा चालक को भजन बजाने को लेकर जातिसूचक शब्दों और गालियां देकर उस पर जानलेवा हमला किया गया है

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ई-रिक्शा पर भजन बजाना एक युवक को भारी पड़ गया. आरोप है कि कुछ मुस्लिम युवकों ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और जानलेवा हमला किया. फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और SC/ST एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. 

ये पूरी घटना बिलारी कोतवाली इलाके की है. बता दें इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है. फिलहाल पुलिस ने अब तक इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच में भी जुटी हुई है.

ई-रिक्शा चालक को रोककर की पिटाई
मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली इलाके में एक ई-रिक्शा चालक को भजन बजाना उस वक्त भारी पड़ गया जब कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोककर उसे जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित अंकित ने बताया कि वह रिक्शा चार्जिंग पर लगाने जा रहा था और उसके रिक्शा पर भगवान शिव के भजन बज रहे थे.

साबिर चौक पर करीब दर्जनभर युवकों ने उसे रोका और भजन बंद करने को कहा, अंकित के मना करने पर आरोप है कि उसे जातिसूचक शब्द कहे गए और जब वह लौट रहा था तो 10 से 15 युवकों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया. अंकित किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. 

पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं.

मुरादाबाद के एसपी ग्रामीण आकाश कुमार ने बताया की इस मामले में 5 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है इस में एक नामजद सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget