एक्सप्लोरर

मेरठ: लैब के अंदर से कोरोना टेस्ट सैंपल छीनकर भागा बंदर , संक्रमण फैलने का भय

मेरठ मेडिकल कॉलेज की लैब के अंदर से बंदर कोरोना टेस्ट सैंपल छीन कर भाग निकला. इस घटना से हड़कंप मच गया है, सभी को संक्रमण फैलने का डर सता रहा है.

मेरठ, बलराम पांडेय: कोरोना काल में बंदरों ने मेरठ प्रशसान को संकट में डाल दिया है. जहां बंदर मेडिकल कॉलेज के अंदर से कोरोना के जांच का सैंपल छीनकर भाग गए हैं. इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेरठ मेडिकल कॉलेज में बंदरों का किस हद तक खौफ हैं कि जांच के सैंपल भी सुरक्षित नहीं हैं. बताया जा रहा है कि बंदरों ने जांच सैंपल पर झपट्टा मारा और उसे लेकर रफू-चक्कर हो गए. जब तक की लैब टेक्नीशियन कुछ समझ पाता, बंदर सैंपल लेकर पेड़ के ऊपर चढ़कर सैंपल को ही चखने लग गया.
Meerut-monkey-covidsample2
कोरोना संकट काल में शासन-प्रशासन को तमाम चुनौतियों से सामना करना पड़ रहा है. कोरोना के संक्रमण साइकिल तोड़ने से लेकर संक्रमित मरीजों की कांटेक्ट टेसिंग जैसी तमाम चुनौतियों से निपटा जा रहा है, लेकिन मेरठ के मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के लिए बंदर भी एक बड़ी चुनौती बन गए हैं. मेडिकल कॉलेज में बंदर लगातार मरीजों, डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को परेशान कर रहे हैं.
Meerut-monkey-covidsample
और तो और मेडिकल कॉलेज में उस समय अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब बंदरों ने एक लैब टेक्नीशियन से जांच के लिए गए सैंपल को ही छीन लिया. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो के वायरल होने के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का बयान सामने आया है. मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एस के गर्ग का कहना है कि जो सैंपल बंदर ले गए हैं, वो कोरोना के थ्रोट के सैंपल नहीं हैं, बल्कि कोरोना के मरीजों के जो अन्य टेस्ट होते हैं, उनके सैंपल हैं. वहीं, जब उनसे ये सवाल पूछा गया कि क्या ऐसी स्थिति में बंदरों में भी कोरोना हो सकता है. इस पर मेडिकल  कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा है कि अभी कोई साइंटिफिक रिसर्च नहीं है कि बंदरों को कोरोना हुआ हो.
बंदर ने छीने तीन मरीजों के सैंपल 
इस घटना पर सीएमएस डॉक्टर धीरज बालियान का कहना है कि कोरोना के तीन मरीजों के सैंपल बंदरों ने छीन लिए हैं. जिसके बाद दोबारा मरीजों के सैंपल गए. वहीं, डीएम इस मामले की जांच की बात कही है. बता दें कि वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे बंदर पेड़ पर बैठकर छीने गए सैंपल को खाने की कोशिश कर रहा है और उसे बाद में गिरा देता है. ऐसे में लोगों में ये चर्चा है कि कहीं बंदर तो संक्रमित नहीं हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा

Embed widget