एक्सप्लोरर

Mohit Pandey Case: सीएम योगी के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मोहित के परिजनों से मुलाकात की, कहा- 'कार्रवाई होगी'

सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मोहित पांडेय के परिवार से घर जाकर मुलाकात की है. उन्होंने मुलाकात के दौरान परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Mohit Pandey Case: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास में मृत कारोबारी मोहित पांडेय के परिजनों से मुलाकात की. इसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी शामल को मोहित पांडेय के घर पहुंचे. मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है. 

डिप्टी CM बृजेश पाठक के साथ महानगर अध्यक्ष आनन्द देवेदी भी मौजूद थे. ब्रजेश पाठक ने कहा कि उच्चस्तर के अधिकारियों की भी लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. सरकार पीड़ित परिवार के साथ हरदम खड़ी है. दोषियों की गिरफ्तारी भी होगी और पीड़ित परिवार को न्याय भी मिलेगा.

वहीं सीएम योगी ने पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये, आवास, बच्चों की निःशुल्क शिक्षा व शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. किसी भी सूरत में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे.

मुख्यमंत्री योगी के सरकारी आवास पर सोमवार सुबह मोहित पांडेय की मां तपेश्वरी देवी, पत्नी व बच्चे पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपना दर्द रखा. सीएम ने मोहित के परिजनों को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की. साथ ही आवास, बच्चों की निःशुल्क शिक्षा समेत शासन की समस्त योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया.

कौन है आदेश जिससे लखनऊ के मोहित पांडे का हुआ था झगड़ा, अब मचा है सियासी बवाल

मुलाकात के बाद परिजन संतुष्ट
सीएम योगी से मुलाकात के उपरांत मोहित पांडेय के परिजन संतुष्ट दिखे. मोहित की मां तपेश्वरी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर हम संतुष्ट हैं. उन्होंने बताया कि सीएम योगी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है. इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होगी. जांच के उपरांत जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी.

मुलाकात के दौरान भाजपा विधायक योगेश कुमार शुक्ल और पार्षद शैलेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे. बता दें कि लखनऊ के चिनहट थाने में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत के बाद से प्रदेश की सियासत गर्माई हुई है. इस मामले में लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को चिनहट थाने के प्रभारी (एसएचओ) अश्विनी चतुर्वेदी को उनके पद से हटा दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget