एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मोहन भागवत हमारे आदर्श हैं', RSS प्रमुख के बयान पर यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कही ये बात

Mohan Bhagwat Statement: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत में एक कार्यक्रम के दौरान हिन्दुओं में वर्ण व्यवस्था के लिए पंडितों को जिम्मेदार ठहराया था. जिसके बाद से इस पर बहस तेज हो गई है.

Mohan Bhagwat Remarks: आरएसएस (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने हिन्दुओं में वर्ण व्यवस्था के लिए पंडितों को जिम्मेदार बताया, जिसके बाद से विरोधी दल लगातार इस मुद्दे को लेकर बीजेपी (BJP) को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. भागवत के इस बयान पर अब उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. कानपुर देहात महोत्सव में पहुंचे दयाशंकर सिंह ने कहा कि मोहन भागवत हमारे आदर्श हैं. 

दरअसल, यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कानपुर देहात महोत्सव के आगाज पर पहुंचे थे. उन्होंने यहां भव्य महोत्सव में आयोजित कार्यक्रमों का जायजा लिया और डीएम की इन कोशिशों को भी सराहा. ये महोत्सव 6 दिन तक चलेगा, जिसमें प्रदेशभर की जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी. इस महोत्सव में लोक गायिका मालिनी अवस्थी, कवि डॉक्टर कुमार विश्वास, हास्य अभिनेता सुनील पॉल, अन्नू अवस्थी के साथ पद्मश्री गायक कैलाश खेर भी अलग-अलग दिनों में अपने जलवा बिखेरते नजर आएंगे. 

मोहन भागवत के सवाल पर दिया ये जवाब

दयाशंकर सिंह ने इस दौरान पत्रकारों से भी बात की, जब मीडिया ने उनसे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के पंडितों को लेकर दिए गए बयान पर सवाल किया तो वो इस पर कुछ भी बोलने से बचते हुए नजर आए. उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि "मोहन भागवत जी हमारे आदर्श हैं, और उनके बारे में हम लोग कुछ नहीं बोल सकते."  

बसों के किराये में बढ़ोतरी पर क्या बोले

पत्रकारों ने जब रोडवेज बसों के किराये में बढ़ोतरी को लेकर सवाल किया तो दयाशंकर सिंह ने कहा कि कोरोना काल में दो सालों तक बसों के किराये को लेकर परिवहन विभाग में किसी भी प्रकार की कोई समीक्षा नहीं हुई और ना ही कोई किराया बढ़ाया गया. यूपी रोडवेज की बसों में अब तीन सालों के बाद किराया बढ़ाया गया. उन्होंने डीजल की कीमतों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले 60 रुपये में डीजल था जो अब बढ़कर 90 रुपये हो गया है. 60 और 90 के बीच में 30 रुपये का अंतर बहुत ज्यादा है. उन्होंने कहा कि अब अगले तीन साल तक कोई किराया नहीं बढ़ाया जाएगा.

ये भी पढ़ें-Bareilly News: बरेली में दो लड़कियों पर चढ़ा इश्क का बुखार, शादी के लिए घर भागीं, परिजनों के उड़े होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget