एक्सप्लोरर

Modi Ka Sixer: सुरों के साथ राजनीति पर बात, कोरोना त्रासदी के बीच मनोज तिवारी ने खुद को बताया मजदूर, निरहुआ बोले- नियमों का करें पालन

एबीपी गंगा ई-कॉन्क्लेव Modi Ka Sixer में बीजेपी सांसद और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी और बीजेपी नेता व कलाकर दिनेश लाल निरहुआ ने हिस्सा लिया. इस दौरान मनोज तिवारी ने खुद को मजदूर बताया तो निरहुआ ने विरोधियों पर निशाना साधा.

मोदी सरकार 2 का एक साल पूरा हो चुका है. ये एक साल कैसा रहा. सरकार की क्या उपलब्धियां रहीं और उसे किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा. आने वाले समय के लिए सरकार की क्या रणनीति रहेगी. कोरोना संकट काल में हुए नुकसान से उभरने का क्या प्लान है. इन सभी मुद्दों पर बात करने से लिए एबीपी गंगा ने ई-कॉन्क्लेव का आयोजन किया. मोदी सरकार 2 का एक साल पूरा होने के साथ ही एनडीए सरकार को 6 साल भी पूरे हो चुके हैं. सरकार के मंत्रियों और विरोधी दलों के नेताओं का इस पूरे कार्यकाल को लेकर क्या कहना है. ये आप ई-कॉन्क्लेव के जरिए जान सकते हैं.

ई-कॉन्क्लेव Modi Ka Sixer में बीजेपी सांसद और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी और बीजेपी नेता व कलाकर दिनेश लाल निरहुआ ने हिस्सा लिया. ई-कॉन्क्लेव में मनोज तिवारी ने कहा कि हम लोग भी मजदूर ही हैं. लॉकडाउन में हमको को तकलीफ हुई है. हमारी बेटी मुंबई में फंसी हुई है. मनोज तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन में सरकार ने कई लोगों को राहत पहुंचाई है और पहली बार देश में फ्री राशन बांटा गया. कोरोना के खिलाफ जिस तरह से भारत जंग लड़ रहा है उसकी वजह से पूरी दुनिया में मोदी जी की तारीफ हुई है.

दिल्ली सरकार और महाराष्ट्र सरकार पर मनोज तिवारी ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि, मजदूरों को अफवाहों में फंसाया गया. उन्होंने कहा कि हमें कुछ चीजें बहुत खटकी हैं. महाराष्ट्र को, राजस्थान को बस नहीं दी गईं, लेकिन कांग्रेस की बड़ी नेता प्रियंका गांधी जी यूपी को बस देना चाहती थीं. दिल्ली में कैसे मजदूरों को आनंद विहार बस स्टेशन पर जाने पर मजबूर किया गया. मुंबई के बांद्रा में मजदूरों की भीड़ को वहां इकट्ठा होने पर किसने मजबूर किया. मनोज तिवारी ने कोरोना काल में विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया.

वहीं, ई-कॉन्क्लेव बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि लॉकडाउन में जो लोग अपने घर जा रहे हैं. उनसे मैं अनुरोध करूंगा कि वो नियमों का पालन करें और घर जाकर क्वारंटाइन में रहें. निरहुआ ने कहा कि इस संकट की घड़ी में घबराने की जरूरत नहीं है और ऐसे समय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए थी. निरहुआ ने कहा कि जो मजदूर का दर्द और तकलीफ है, वो किसको दिखाएं. निरहुआ ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि सब लोग महागठबंधन बनाकर कोरोना के खिलाफ लड़े होते, जैसे सब महागठबंधन बनाकर मोदी जी के खिलाफ खड़े हुए थे तो हालात और बेहतर होते.

Modi Ka Sixer: यूपी के डिप्टी CM दिनेश शर्मा बोले- वोट की राजनीति के लिए काम नहीं करते पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget