एक्सप्लोरर

Rapid Rail: हवाई जहाज जैसी सीटें, मेट्रो से तीन गुना रफ्तार, इन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी देश की पहली रैपिड रेल

दावा है कि रैपिड रेल के सभी कोच अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे. इसकी सीटें हवाई जहाज जैसी होंगी. इस साल के अंत तक रैपिड रेल का फुल स्पीड पर ट्रायल होने की उम्मीद है.

दिल्ली से मेरठ तक बन रही देश की पहली रैपिड रीजनल रेल का मॉडल कोच गाजियाबाद पहुंच गया है. मुरादनगर के दुहाई में नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) का डिपो है, जहां इस कोच को रखा गया है. NCRTC का दावा है कि रैपिड रेल के सभी कोच अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे. इसकी सीटें हवाई जहाज जैसी होंगी. यात्रियों को फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी. जानकारी के मुताबिक इस साल के अंत तक रैपिड रेल का फुल स्पीड पर ट्रायल होने की उम्मीद है.

कोच की खासियतें

रैपिड रेल में फिलहाल 6 कोच होंगे. कहा जा रहा है कि यात्रियों का लोड बढ़ने पर ये कोच बढ़ाकर 9 तक किए जा सकते हैं. एक कोच पूरी तरह प्रीमियम क्लास होगा, जिसमें एंट्री-एग्जिट के लिए दोनों तरफ दो-दो गेट और स्टैंडर्ड कोच में तीन-तीन ऑटोमेटिक गेट होंगे. ट्रेन में 2-2 ट्रांसवर्स सीटिंग, आरामदायक स्टैंडिंग स्पेस, लगेज रैक, सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप-मोबाइल व अन्य गैजेट्स की चार्जिंग सुविधा, डायनेमिक रूट मैप होगा. यात्री फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकेंगे. हर ट्रेन में एक कोच वूमेन स्पेशल होगा.

82 किमी लंबा रूट, 30274 करोड़ रुपए खर्च होंगे

रैपिड रेल कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक करीब 82 किलोमीटर लंबा बन रहा है. इस दूरी को तय करने में रैपिड रेल को महज 55 मिनट लगेंगे. इस प्रोजेक्ट से दिल्ली के दो प्रमुख रेलवे स्टेशन सराय काले खां और आनंद विहार कनेक्ट किए जाएंगे. जबकि इसका ट्रैक रूट सराय काले खां से शुरू होकर न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, गाजियाबाद में साहिबाबाद, गाजियाबाद, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ में परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रहम्पुरी, भैंसाली डिपो, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी कैंट, मोदीपुरम तक है. इस प्रोजेक्ट पर कुल रकम 30 हजार 274 करोड़ रुपए खर्च होगी.

रैपिड रेल की मेट्रो से तीन गुना रफ्तार

मुरादनगर डिपो के अभियंता ने बताया कि गाजियाबाद से मेरठ के बीच रैपिड रेल के पिलर बन चुके हैं. उन पर पटरियां बिछाने का काम तेजी से चल रहा है.  रैपिड रेल, मेट्रो रेल से तीन गुना रफ्तार (180 किलोमीटर प्रति घंटा अधिकतम) से चलने वाली है. शुरुआत में गाजियाबाद के दुहाई डिपो में ट्रायल ट्रैक तैयार हुआ है. यह करीब एक किलोमीटर लंबा ट्रैक है. इसी ट्रैक पर मॉडल कोच को गुजरात से लाकर खड़ा किया गया है. रैपिड रेल के ब्रेक सिस्टम अत्याधुनिक हैं. ब्रेक लगने पर पटरियों पर करीब 30 फीसदी ऊर्जा पैदा होगी, जिसे इस्तेमाल में लिया जाएगा. मॉडल कोच की विंडो पर यह पोस्टर लगाया गया है कि यह देश की पहली रैपिड रीजनल रेल है जो दिल्ली से मेरठ के बीच चलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saharanpur News: UP से निकला मोहाली ब्लास्ट का कनेक्शन, देवबंद से दबोचा जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी मोहत्सीम
UP से निकला मोहाली ब्लास्ट का कनेक्शन, देवबंद से दबोचा जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी मोहत्सीम
अमेठी: बर्थडे पार्टी में गए किशोर का सुबह खेत की मेड़ पर मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
अमेठी: बर्थडे पार्टी में गए किशोर का सुबह खेत की मेड़ पर मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद: सूर्या के कातिल के एनकाउंटर के बाद पहला जुमा, 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती
गाजियाबाद: सूर्या के कातिल के एनकाउंटर के बाद पहला जुमा, 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती
कानपुर में लापता युवती की हत्या का खुलासा, छेड़छाड़ केस से नाराज आरोपियों ने मारी गोली
कानपुर में लापता युवती की हत्या का खुलासा, छेड़छाड़ केस से नाराज आरोपियों ने मारी गोली

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
2027 चुनाव से पहले OP राजभर को याद आए मुलायम सिंह, 13 साल पुराने बयान का जिक्र कर किया बड़ा दावा
2027 चुनाव से पहले OP राजभर को याद आए मुलायम सिंह, 13 साल पुराने बयान का जिक्र कर किया बड़ा दावा
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
Sonakshi Sinha House: लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
Embed widget