एक्सप्लोरर

UP News: अलीगढ़ में धमाके के साथ मोबाइल हुआ ब्लास्ट, पीड़ित ने मोबाइल कंपनी पर दर्ज कराई शिकायत

Aligarh News: अलीगढ़ में एक रियल एस्टेट कारोबारी का स्मार्टफोन अचानक धमाके के साथ दो टुकड़ों में फट गया. जिसके कारण कारोबारी के बाएं हाथ का अंगूठा और जांघ बुरी तरह झुलस गए.

Aligarh Mobile Blast: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. मिल रही जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के धनीपुर मंडी इलाके में रहने वाले एक रियल एस्टेट कारोबारी का स्मार्टफोन अचानक फट गया. जिस कारण उससे हुए विस्फोट से कारोबारी बुरी तरह झुलस गया. मोबाइल में विस्फोट होने से कारोबारी का बाएं हाथ का अंगूठा और जांघ जल गयी. जिसके बाद कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अलीगढ़ के एक रियल एस्टेट कारोबारी प्रेम राज सिंह ने बताया कि लगभग तीन साल पहले उन्होंने स्मार्टफोन को खरीदा था. जिसे वह लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे थे. उन्होंने बताया कि जिस वक्त मोबाइल उनकी जेब में था, उन्हें उससे कुछ गर्माहट महसूस हुई, जिसके बाद उससे धुआं निकलने लगा. ऐसा होते ही कारोबारी ने अपनी जेब से मोबाइल को बाहर निकाला, उसी दौरान एक धमाके के साथ मोबाइल फट गया.

दो टुकड़ों में बंटा फोन

प्रेम राज सिंह ने बताया कि मोबाइल धमाके के साथ ही दो टुकड़ों में बंट गया. फिलहाल अब उन्होंने मोबाइल निर्माता कंपनी के खिलाफ महुआ खेड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं पुलिस ने कारोबारी की एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी विजय सिंह का कहना है कि मोबाइल फटने का मामला दर्ज किया गया है. जिसकी जांच की जा रही है और उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

पहले भी हुआ स्मार्टफोन में धमाका

पुलिस अधिकारी विजय सिंह के अनुसार मोबाइल फटने की यह पहली घटना नहीं है. बीते साल दिसंबर में भी मथुरा जिले के एक 13 वर्षीय लड़का मोबाइल ब्लास्ट होने के कारण झुलस गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया उस वक्त धमाका चीनी ब्रांड के स्मार्टफोन पर गेम खेलते समय हुआ था. फिलहाल अलीगढ़ के रियल एस्टेट कारोबारी प्रेम राज का कहना है कि वह लंबे समय से एक ही ब्रांड के मोबाइल को इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन घटना के बाद से उनका उस कंपनी पर से विश्वास उठ गया है.

यह भी पढ़ेंः

UP News: यूपी के मदरसों में धूमधाम से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस, योगी के मंत्री ने निर्देश किया जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget