एक्सप्लोरर

Lucknow News: नो पार्किंग जोन में विधायक को गाड़ी खड़ी करना पड़ा भारी, काम नहीं आई सत्ता की हनक, लगा इतना जुर्माना

MLA Rajkumar Sahyogi: लखनऊ ट्रैफिक पुलिस की जमकर सराहना हो रही है. विधायक राजकुमार सहयोगी की कार को ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने बिना चालान भरे नहीं छोड़ा.

Lucknow News: नो पार्किंग जोन में सत्ता पक्ष के विधायक (BJP MLA) को गाड़ी खड़ी करना भारी पड़ गया. अलीगढ़ के इगलास से विधायक राजकुमार सहयोगी (Rajkumar Sahyogi) की गाड़ी को लखनऊ की यातायात पुलिस ने उठा लिया. गाड़ी उठने के बाद विधायक ने सत्ता की हनक दिखाई. यातायात पुलिसकर्मियों पर विधायक के दबाव का असर नहीं हुआ. क्रेन की मदद से गाड़ी टी प्वाइंट पर पहुंचा दी गई. करीब 45 मिनट तक दोनों पक्षों में जबरदस्त तकरार होती रही.

भारी पड़ा बीजेपी विधायक को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन

यातायात पुलिस के जवान चालान भरने की जिद पर अड़े रहे. आखिरकार 1100 रुपए का जुर्माना भरने के बाद विधायक राजकुमार सहयोगी की गाड़ी को जाने दिया गया. बता दें कि नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. ट्रैफिक पुलिस को नगर निगम का साथ भी मिल रहा है. बताया जाता है कि एक सप्ताह के अंदर करीब 1000 से ज्यादा गाड़ियों पर चालान की कार्रवाई हुई है. नो पार्किंग जोन में गाड़ियों के खड़ी होने से ट्रैफिक जाम लगता है.
Lucknow News: नो पार्किंग जोन में विधायक को गाड़ी खड़ी करना पड़ा भारी, काम नहीं आई सत्ता की हनक, लगा इतना जुर्माना

 

नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने पर भरना पड़ा जुर्माना

राजधानी में भीषण जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से 11 नो पार्किंग जोन घोषित किए गये हैं. अभी तक आरोप लगते थे कि वीआईपी गाड़ियों को यातायात पुलिस नजरअंदाज कर देती है. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर वीआईपी गाड़ियों के खिलाफ जुर्माना नहीं लगता है. ताजा मामले में ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने साबित कर दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है. आम हो या खास कानून की नजर में सब बराबर हैं. इगलास विधानसभा से राजकुमार सहयोगी दूसरी बार विधायक चुने गये हैं. ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चपेट में बीजेपी विधायक भी आए हैं. 1100 जुर्माने की राशि वसूलने के बाद विधायक की गाड़ी को छोड़ा गया.

Mission 2024: लोकसभा चुनाव में NDA गठबंधन यूपी की कितनी सीटों पर जीत करेगा दर्ज? ओम प्रकाश राजभर ने की भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget