एक्सप्लोरर

UP Flood: मिर्जापुर में बाढ़ की जद में 350 गांव, घरों का सामान बहा, प्रशासन से मदद की उम्मीद में ग्रामीण

Mirzapur Flood: उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में हैं. जिले के 350 गांव बाढ़ से प्रभावित है. ग्रामीणों ने बताया कि यहां शासन की तरफ से कोई सहायता नहीं मिली है. 

मिर्जापुर जिले के लगभग 350 गांव बाढ़ की चपेट में हैं. सदर तहसील का तिलठी गांव भी उन्हीं गांवों में शामिल है, जहां बाढ़ ने लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त कर दी है. गांव का संपर्क मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जिससे आना-जाना मुश्किल हो गया है. खेत खलिहान सब पानी में डूब चुके हैं. एबीपी न्यूज की टीम ने जब गांव का दौरा किया तो लोगों ने अपनी परेशानियां साझा की.

गांव के रहने वाले विमल दुबे ने बताया कि पिछले चार दिनों से गांव में बिजली नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्होंने मक्का की फसल बोई थी, जो पूरी तरह डूब चुकी है. उनके अनुसार उनका करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है. गोलू चौबे ने कहा कि उन्होंने 10 बीघे में कद्दू की फसल लगाई थी, जो पूरी तरह पानी में डूब गई. एक अन्य किसान ने बताया कि उसने नेनुआ, कद्दू, मक्का बोया थी, जो सब खराब हो गया.

ग्रामीण बोले- नहीं मिल रहीं कोई सुविधाएं

लोगों का कहना है कि इस बार 2013 से कम पानी है, लेकिन तब बिजली मिलती थी पर इस बार बिजली नहीं मिल रही. वहीं कई परिवार ऐसे हैं, जो घर में कमर तक पानी भर जाने के कारण अपना घर छोड़ चुके हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जब नाव की मांग करते हैं तो लेखपाल और SDM से परमिशन की बात की जाती है, लेकिन अनुमति मिल नहीं पाती.

जंगली-जानवरों से दहशत में ग्रामीण

इस वक्त लोगों को इस गांव में सबसे ज्यादा डर जंगली जानवरों से है. सुअर, कुत्ते, सियार और जहरीले सांप अब गांव में दिखाई देने लगे हैं. ग्रामीण रातभर लाठी लेकर जागते हैं ताकि परिवार की सुरक्षा कर सकें.

कुछ ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सरकार की ओर से राहत सामग्री पहुंची है और कुछ लोगों को राशन मिला है, जिससे उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिली है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका सारा घरेलू सामान यहां तक कि थाली तक पानी में बह गया.

बिजली के न आने से फोन चार्जिंग की दिक्कत भी सामने आई है. गांव के कुछ लोग सड़क किनारे जाकर मोबाइल चार्ज कर रहे हैं ताकि अपने रिश्तेदारों और बाहर की दुनिया से संपर्क बनाए रख सकें. कुछ लोगों ने बताया कि पानी अब धीरे-धीरे उतरने लगा है, जिससे थोड़ी राहत महसूस हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget