एक्सप्लोरर

'पूजा पाल को सच बोलना पड़ा भारी..', मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना

UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने सपा पर आरोप लगाया कि वो गुंडे और माफिया के साथ खड़ी होती है.

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर ज़ोरदार हमला किया है. उन्होंने चायल से विधायक पूजा पाल के निष्कासन पर सवाल सवाल उठाते हुए कहा कि सपा हमेशा गुंडो और माफियाओं के साथ खड़ी रही है. 

यूपी के मंत्री ने सपा पर गुंडे और माफियाओं के साथ खड़े रहने का आरोप लगाया और कहा कि सपा सरकार में गुंडे-माफिया लोगों को पीटते थे, उनके घर पर कब्जा करते थे और उन्हीं को थाने में बंद करवा देते थे. पूजा पाल को भी सच बोलने की वजह से पार्टी से निकाला गया और उन्हें सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ी. 

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

नंदी ने इस दौरान दिल्ली की मस्जिद में सपा की बैठक को लेकर भी अखिलेश यादव को घेरा. उन्होंने कहा कि सपा की सनातन धर्म को अपमानित करने की पुरानी परंपरा है. उन्होंने इसे सपा के वोट बैंक की राजनीति बताया और कहा कि यह सब उनके लिए ही घातक साबित हो रहा है. इसी वजह से सपा एक समाप्त होती हुई पार्टी बनती जा रही है.

डिंपल यादव के पहनावे पर टिप्पणी करने पर नंदी ने कहा कि इस बैठक को लेकर मौलानाओं में से किसी ने अखिलेश यादव की पत्नी के पहनावे पर सवाल उठाया था. उन्होंने इसे 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' कहते हुए भगवान से अखिलेश यादव को सद्बुद्धि देने की कामना की, ताकि वे बचे हुए विधायकों और सांसदों को भी न खो दें.

बोलेरो हादसे के पीड़ित परिवार से की मुलाकात

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी गोंडा पहुंचे थे. बीते दिनों मोतीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले परिवार के 11 लोगों की बोलेरो हादसे में मौत हो थी. नंदी इसी परिवार से मिलने और अपनी संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे. उन्होंने पीड़ित परिवार को केंद्र और प्रदेश सरकार से हर संभव भरोसा दिलाया. 

उन्होंने इस हादसे को बेहद दुखद बताया और कहा कि जान की कीमत पैसों से नहीं लगाई जा सकती. लेकिन, सरकार हर दुख-सुख में परिवारों के साथ खड़ी है. इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद एडीएम को बचे हुए आर्थिक मुआवजे को जल्द से जल्द  दिए जाने के निर्देश भी दिए. 

मंत्री ने परिवारों को भरोसा दिलाया कि वे हर सुख-दुख में, चाहे बच्चों की शादी हो या कोई अन्य जरूरत, पूरी तरह से उनके साथ रहेंगे. 

'जब मस्जिद और चर्च में नहीं तो..', बांके बिहारी मंदिर न्यास बनाने पर भड़के रामभद्राचार्य, पूछे ये सवाल 

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget