एक्सप्लोरर

Milkipur Bypoll 2025: मिल्कीपुर में बीजेपी-सपा में सीधी टक्कर, BSP बदल सकती है उपचुनाव का पूरा समीकरण?

Milkipur Bypoll Elections 2025: मिल्कीपुर में सपा-बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है. दोनों दलों की नजर अब बसपा के वोटरों पर है, बसपा के वोटों का बंटवारा यहां काफी अहम हो सकता है. 

Milkipur Bypoll Elections 2025: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है. ये सीट इसलिए भी अहम हो जाती है राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और अयोध्या में तमाम विकास कार्यों के बाद भी भारतीय जनता पार्टी को यहां हार का सामना पड़ा था. बीजेपी अब मिल्कीपुर में चुनाव जीतकर हिसाब बराबर करना चाहती है तो वहीं सपा भी इसकी अहमियत समझ रही है. दोनों दलों की नजर बसपा के वोटरों पर लगी है, ऐसे में किसकी समीकरण भारी पड़ेगा ये देखना दिलचस्प होगा. 

मिल्कीपुर सीट सपा सांसद अवधेश प्रसाद के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. सपा ने इस सीट से उनके बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी घोषित किया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी अब तक अपने उम्मीदवार का नाम तय नहीं कर सकी है. इस सीट पर जीत की जिम्मेदारी ख़ुद सीएम योगी ने अपने हाथों में ले रखी है. लोकसभा चुनाव के बाद से वो दर्जनभर बार यहां का दौरा कर चुके हैं. जबकि बीते करीब 15 दिनों में  वो तीन बार यहां आ चुके हैं. 

बसपा के वोटरों पर सपा-बीजेपी की नजर
मिल्कीपुर में 2022 विधानसभा चुनाव के सियासी समीकरण की बात करें तो इस चुनाव में चार प्रमुख दल, बीजेपी, कांग्रेस, सपा और बसपा चारों अलग-अलग चुनाव लड़े थे. इस सीट से सपा के अवधेश प्रसाद ने 12,913 वोटों से जीत दर्ज की थी. जबकि कांग्रेस और बसपा को कुल मिलाकर 17,553 वोट मिले थे. यानी बसपा और कांग्रेस का वोटर इस उपचुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकता है. 

इस बार मिल्कीपुर में सपा-बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है. कांग्रेस इस चुनाव में सपा का समर्थन कर रही है. दोनों दलों की नजर अब बसपा के वोटरों पर है. आमने-सामने की इस लड़ाई में जिस ओर इन मतदाताओं का रुख होगा वो दल की जीत में अहम भूमिका निभाएगा. बसपा के वोटों का बंटवारा यहां काफी अहम हो सकता है. 

बीजेपी के लिए ये चुनाव कितना अहम है इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पार्टी ने प्रदेश के छह मंत्रियों को इस उपचुनाव में उतार दिया है जिन पर बीजेपी की जीत को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी. दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को भी समय-समय पर यहां आने के निर्देश दिए गए हैं.  

सात समंदर पार सुनाई दी महाकुंभ की गूंज, बैंकॉक में 13000 फीट की ऊंचाई पर फहराया झंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
Embed widget