एक्सप्लोरर

'मिल्कीपुर में एकतरफा चुनाव..', मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया भाजपा की जीत का दावा

Milkipur Bypoll 2025: यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मिल्कीपुर में चुनाव एकतरफा है, जनता जनार्दन ने मन बना लिया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलना चाहिए.

Milkipur Bypoll Election 2025: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. वहीं यूपी सरकार में मंत्री और मिल्कीपुर में जीत की जिम्मेदारी संभाल रहे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में चुनाव एकतरफा है. सीएम योगी और पीएम मोदी की नीतियों की वजह से यहां बीजेपी की जीत सुनिश्चित है. 

स्वतंत्र देव सिंह ने मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर कहा कि पार्टी की ओर से इस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा की तैयारी चल रही है. यहां पर चुनाव एकतरफा है, जनता जनार्दन ने मन बना लिया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलना चाहिए और पीएम मोदी और सीएम योगी जी की लोकप्रियता एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हम चुनाव जीतेंगे.

मिल्कीपुर में जीत का दावा
मंत्री ने कहा कि मिल्कीपुर में जीत का भरोसा होने के पीछे कई कारण हैं. 2017 से पहले यहां बिजली नहीं आती थी, लूट-खसोट की घटनाएं देखने को मिलती थी. गुंडागर्दी थी, भ्रष्टाचार था लेकिन अब 12 बजे रात को भी बेटी अपनी मां के साथ शादी समारोह से घर आ सकती है. ट्रेनों की कनेक्टिविटी और एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ गई हैं. प्रदेश में सभी तरह की सुविधाएं बढ़ गई हैं. 

उन्होंने कहा कि यहां पर काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर हैं, भगवान राम का भव्य दिव्य मंदिर है. मां शाकुंभरी देवी का धाम है. दिव्य भव्य कुंभ चल रहा है. हर तरह की सुविधाएं मिल रही है, इसलिए मैं कह सकता हूं कि लोगों में आदरणीय मोदी जी और योगी जी के प्रति प्यार और लगाव हैं इसलिए हमें लगता है कि एकतरफा वोटिंग होगी और हम चुनाव जीतेंगे.

बता दें कि मिल्कीपुर सीट पर सपा का कब्जा था लेकिन अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हुई है. बीजेपी के लिए इस सीट पर जीत नाक का सवाल बन गई है. जिसके बाद पार्टी ने इसे जीतने के लिए पूरा दम लगाया हुआ है. बीजेपी की ओर से मिल्कीपुर में जीत के लिए छह मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है. दोनों डिप्टी सीएम भी लगातार यहां को दौरान कर रहे हैं. जीत को सुनिश्चित करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी नजर बनाए हैं. 

Maha kumbh 2025: हर्षा रिछारिया को लेकर बढ़ा विवाद, स्वामी आनंद स्वरूप बोले- 'उसे स्नान नहीं करने देंगे चाहे कुछ भी..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget