एक्सप्लोरर

Milkipur Bypoll: सपा या BJP, अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर किसका पलड़ा भारी, क्या कहता है समीकरण?

Milkipur Bypoll 2025: मिल्कीपुर में दलित और पिछड़े समाज के मतदाता निर्णायक स्थिति में है. ऐसे में बीजेपी ने अपना पूरा फोकस इन पर कर दिया है. वहीं सपा भी पीडीए के सहारे ही जीत का दम भर रही है.

Milkipur Bypoll Election 2025: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का घमासान अब तेज होता जा रहा है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज मिल्कीपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे तो वहीं समाजवादी पार्टी से अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव जल्द ही पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते दिखाई देंगे. मिल्कीपुर में इस बार सपा और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर हैं ऐसे में तमाम सियासी पंडित इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं कि दोनों में किसका पलड़ा भारी पड़ेगा. 

मिल्कीपुर सीट बीजेपी और समाजवादी पार्टी के लिए नाक का सवाल बन गई है. बीजेपी इस सीट पर चुनाव जीतकर लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला लेने इरादे से मैदान में हैं तो वहीं अवधेश प्रसाद के इस्तीफे के बाद खाली हुई ये सीट सपा के लिए भी अहम है. मिल्कीपुर में जीत का सारा दारोमदार इस बार यहां के जातीय समीकरण पर है जो इस लड़ाई में गेमचेंजर साबित हो सकता है. 

सपा के पीडीए फॉर्मूले का तोड़
आंकड़ों के मुताबिक मिल्कीपुर में करीब 3.58 लाख मतदाता है. इनमें दलित और ओबीसी समाज के मतदाता खासा प्रभाव रखते हैं. यहां पासी और पिछड़े वर्ग में यादवों की संख्या सबसे ज्यादा है. दलित और पिछड़े के साथ यहां मुस्लिम मतदाता भी निर्णायक संख्या में हैं. ऐसे में सपा पीडीए फॉर्मूले के सहारे दम भर रही है. लोकसभा चुनाव में सपा को इसका फायदा भी मिला था और बड़ी संख्या में दलित व पिछड़े समुदाय के लोग सपा के साथ जुड़े थे. 

बीजेपी ने इस बार सपा के इसी फॉमूले को तोड़ने की कोशिश की है. इसकी एक झलक पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के तौर पर देखने को भी मिलती है. बीजेपी ने चंद्रभानु पासवान को मैदान में उतार सपा के दलित वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की तो वहीं पार्टी का पूरा फोकस ओबीसी वोट बैंक पर भी है. पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पिछड़ों ने सपा को वोट दिया था, जिसके भाजपा फिर से अपने साथ जोड़ने में जुटी है. 

मिल्कीपुर का जातीय समीकरण
मिल्कीपुर में पासी बिरादरी के 55 हज़ार वोटर, मुस्लिम 30 हज़ार, यादव 55 हजार, ब्राह्मण 60 हजार, क्षत्रिय और वैश्य मिलाकर 45 हज़ार और अन्य जातियों में 20 हजार कोरी 18 हजार चौरसिया, पाल और मौर्य वोटर्स भी शामिल हैं. सवर्ण वोटबैंक बीजेपी के हमेशा साथ रहा है और अब पार्टी ने दलित और पिछड़ों को भी जोड़ना शुरू कर दिया है. पार्टी ने इसके लिए प्रदेश के 6 मंत्रियों को जीत की जिम्मेदारी दी है. दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी समय-समय पर यहां के दौरे कर रहे हैं. 

IITian Baba को कुंभ के मेले में मिली बहन, एक-दूसरे से मिलती-जुलती है कहानी, जुड़ा खास कनेक्शन  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget