एक्सप्लोरर

संगम नगरी में धूमधाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस का त्योहार, चर्च में हो रहे हैं खास आयोजन

प्रयागराज में क्रिसमस का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्रिसमस मेलों में मसीही समुदाय के साथ ही दूसरे धर्मों के लोग भी साथ मिलकर इस त्यौहार का जश्न मना रहे हैं।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। दुनिया को शांति और इंसानियत का संदेश देने वाले प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन क्रिसमस के त्यौहार के तौर पर संगम के शहर प्रयागराज में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हो रही हैं तो जगह-जगह लगे क्रिसमस मेलों में मसीही समुदाय के साथ ही दूसरे धर्मों के लोग भी साथ मिलकर इस त्यौहार का जश्न मना रहे हैं।

प्रयागराज के चर्चों को इस मौके पर बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना सभाओं के बाद लोगों को यीशु के संदेश सुनाकर उनके बताए रास्तों पर चलने की नसीहत दी जा रही है तो साथ ही कैंडल जलाकर व गले मिलकर एक दूसरे को इस त्यौहार की मुबारकबाद भी दी जा रही है।

संगम नगरी में धूमधाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस का त्योहार, चर्च में हो रहे हैं खास आयोजन

प्रयागराज के सेंट पीटर चर्च, आल सेंट कैथड्रिल चर्च, म्योराबाद चर्च और सेंट जोसफ चर्च समेत सभी गिरजाघरों में क्रिसमस के मौके पर मेले लगे हुए हैं, जिसमे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक उत्साह व उल्लास के साथ शिरकत कर रहे हैं। चर्चों में इस मौके पर कैरोल गाए जा रहे हैं तो साथ ही यीशु के उपदेशों का पाठ भी किया जा रहा है।

संगम नगरी में धूमधाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस का त्योहार, चर्च में हो रहे हैं खास आयोजन

ठंड कम होने और खिली धूप की वजह से खुशगवार मौसम लोगों की खुशियों में चार चांद लगा रहा है। इस मौके पर सेंटा क्लॉज जगह जगह लोगों को उपहार भी दे रहा है। सेंटा क्लॉज से टाफी व गिफ्ट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget