एक्सप्लोरर

मेरठ: बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए 100 फीट ऊंचे टंकी से कूदने के लिए मजबूर मां, BJP नेता पर लगाए गंभीर आरोप

Meerut Crime News: भारतीय किसान संघर्ष मोर्चा की एक महिला नेता की बेटी से रेप का मामला सामने आया है. इस मामले में बीजेपी नेता पर आरोपी को बचाने और पीड़िता की मां को धमकी देने के आरोप लग रहे हैं.

Meerut News Today: मेरठ में अधिकारियों की उपेक्षा से परेशान होकर एक महिला 100 फीट ऊंटे पानी के टंकी पर चढ़ गई. इसके बाद महिला ने वहां कूदकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी, ये देखकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया. महिला ने कहा कि वह अधिकारियों के चक्कर काट-काट परेशान हो गई. 

महिला ने कहा कि अब उसके पास और कोई रास्ता नहीं बचा है. इसलिए वह पानी की टंकी पर चढ़ी है और वह अब यहीं से आत्महत्या करेगी. ये देखकर कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. महिला भारतीय किसान संघर्ष मोर्चा की पदाधिकरी भी है.

टंकी पर चढ़कर काटा बवाल
बताया जा रहा है कि महिला अचानक मौके पर पहुंची और सीधे पानी की टंकी पर चढ़ गई. इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. ये देखकर मौके पर अफरा तफरी मच गई और लोगों भारी भीड़ इकट्ठी हो गई. ये पूरा मामला मेरठ के ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम का है.

सूचना मिलते ही ब्रहमपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को पानी की टंकी से नीचे उतरने के लिए समझाने लगी. महिला किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थी. महिला ने पुलिस अधिकारियों से कई बार वहां से छलांग लगाने की चेतावनी भी दी.

'रेप के आरोपी को बचा रहे बीजेपी नेता'
महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ सगे चाचा ने बुलदंशहर में रेप किया. इस मामले वह लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर भी दे चुकी है. महिला का आरोप है कि बुलंदशहर के बीजेपी नेता बंटी ने उसको मामले से दूर रहने की धमकी दी है. महिला का आरोप है कि बीजेपी नेता बंटी उसे लगातार धमका रहा है. 

महिला ने बताया कि इसकी वजह उसकी बेटी को इंसाफ नहीं मिल रहा है. कार्रवाई को लेकर वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. महिला के मुताबिक, जब उसकी बेटी को कहीं से इंसाफ मिलता हुई दिखाई नहीं पड़ा तो उसने पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने का फैसला किया है. 

पुलिस वालों के समझाने पर उतरी
मौके पर महिला लगातार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर अड़ी रही और पुलिस उसे समझाकर नीचे उतारने की कोशिश में लगी थी. इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों को पानी की टंकी के ऊपर भेजा गया. उनके साथ अन्य पुलिसकर्मी भी पानी की टंकी पर चढ़ गए.

काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी पानी की टंकी पर चढ़े और महिला को समझाने की कोशिश की. इसके बावजूद महिला टंकी से कूदने की धमकी देती रही. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर वह पानी की टंकी से नीचे उतरी. इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली.

महिला की शिकायत पर जांच शुरू
मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हम कार्रवाई करेंगे. महिला से पुलिस टीम ने पूछताछ कर चुकी है और तमाम बिंदुओं के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है.

उन्होंने बताया कि महिला परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ी थी और पुलिसकर्मी समझा बुझाकर उसको पानी की टंकी से नीचे ले आए. फिलहाल उचित कार्रवाई कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: 'गोली के अलावा कोई और तरीका क्यों नहीं...' संभल पर इकरा हसन ने योगी सरकार से पूछे तीखे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget