एक्सप्लोरर

Meerut News: कार की बोनट पर केक रखकर पहले पिस्टल से काटा, फिर चलाई दनादन गोलियां, FIR दर्ज

UP News: मेरठ में एक जन्मदिन की पार्टी में फायरिंग की घटना हुई. पिस्टल से केक काटा गया और फायरिंग की गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस वीडियो से आरोपी की पहचान कर रही है.

Meerut News: मेरठ में एक ऐसी बर्थडे पार्टी मनाई गई जिसमें फायरिंग भी हुई. पिस्टल से केक भी काटा गया और फिर जमकर डांस भी किया गया. सोशल मीडिया ये वीडियो वायरल हो रही और मेरठ में बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान ले लिया है और सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ऐसा करने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें कार के बोनट पर केक रखा है और फिर युवक ने पिस्टल से केक काटना शुरू कर दिया. उसके साथी भी हाथ पकड़ कर केक कटवाते हैं. इसके बाद केक से सनी पिस्टल से ही फायरिंग शुरू कर दी. एक एक करके कई राउंड फायर किए गए. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. बड़े ही दबंग अंदाज में ये बर्थडे केक काटा गया और फायरिंग भी कर दी गई. इन युवाओं ने इस बात का जरा भी ख्याल नहीं किया कि गोली गलत दिशा में चल जाती और किसी को लग जाती तो क्या होता. या हादसा और भी बड़ा हो सकता था.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अलग ही अंदाज में बर्थडे केक काटने की वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है...बताया जा रहा है कि जिस शख्स का बर्थडे था उसी के जिस साथी ने पिस्टल से केक काटने और फायरिंग करने की वीडियो बनाई उसी ने अपनी दबंगई दिखाने के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, लेकिन ये गलती अब इन युवाओं के गले की फांस बन जाएगी, क्योंकि पुलिस ने सख्त एक्शन की तैयारी कर ली है. खुलेआम सड़क किनारे फायरिंग करके दहशत फैलाने का काम किया है.

क्या बोले पुलिस अधिकारी
पिस्टल से केक काटने और फिर पिस्टल से फायरिंग करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का पुलिस ने संज्ञान ले लिया है. ये वीडियो कंकरखेड़ा इलाके की बताई जा रही है. एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह का कहना है थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, फायरिंग करने वाले और वीडियो में दिख रहे एक युवक की पहचान हो गई है. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: एल्विश यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने पूछताछ के लिए किया तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget