एक्सप्लोरर

Meerut Suicide News: हनी ट्रैप से परेशान छात्र ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या से पहले मां और प्रेमिका को किया था मैसेज

UP News: मेरठ के चाणक्यपुरी में रहने वाला गगन 12 वीं का छात्र था. उसके पिता देवेंद्र सीसीएसयू में कर्मचारी हैं. गगन अपने दोस्तों के साथ भावनपुर इलाके में लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जाता था.

Meerut News: सावधान! कहीं आपके बच्चे हनी ट्रैप का शिकार तो नहीं हो रहे हैं. कहीं ऐसा तो नहीं कि वो हनी ट्रैप से तंग आकर खुदकुशी करने की तो नहीं सोच रहे हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मेरठ में हनी ट्रैप तंग आकर 12वीं के छात्र ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. छात्र ने सुसाइड करने से पहले अपनी और मां और प्रेमिका को मैसेज भी किया था.

मेरठ के मेडिकल थाना इलाके की चाणक्यपुरी में रहने वाला गगन 12 वीं का छात्र था. उसके पिता देवेंद्र सीसीएसयू में कर्मचारी हैं. गगन अपने दोस्तों के साथ भावनपुर इलाके में लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जाता था. शुक्रवार को लाइब्रेरी से लौटते वक्त उसके दोस्त व्रतिक और युवराज साथ थे. अचानक गगन भावनपुर थाना इलाके के गेसूपुर में एक ट्यूबवेल पर रुका और परेशान होकर रोने लगा. दोस्तों ने खूब समझाया लेकिन नहीं माना और बैग से तमंचा निकाला और कनपटी पर गोली मार ली. साथी युवराज गगन के सुसाइड करते ही भाग निकला और दूसरे दोस्त वर्तिक ने भागने के बजाय फोन करके पुलिस बुला ली. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के भेजा और तफ्तीश शुरू कर दी.

छात्र गगन से डेढ़ लाख हड़पे, एक लाख रुपए की और थी डिमांड
छात्र गगन कई महीने पहले हनी ट्रैप का शिकार हो गया था. बदनामी का डर दिखाकर गगन से कई खातों में डेढ़ लाख रुपए भी ट्रांसफर कराए गए थे.  हनी ट्रैप में गगन ऐसा फंसा कि फंसता चला गया. अब उससे दो दिन से एक लाख रुपए की और डिमांड की जा रही थी, इसी ब्लैकमेलिंग से वो बहुत तनाव में था. उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और बदनामी का डर दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था. पैसे जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था. गगन इतना टूट गया कि आखिरकार आत्महत्या के सिवाय उसे कोई दूसरा रास्ता नहीं दिखा और तमंचे से गोली मारकर जीवन खत्म कर लिया.

गगन ने आत्महत्या से पहले अपनी मां को मैसेज किया था कि वो हनी ट्रैप का शिकार हो गया. सुसाइड के लिए उसके दोनों दोस्तो का कोई लेना देना देना नहीं है ये भी लिखा है. इसी के साथ ही गगन ने अपनी प्रेमिका को भी मैसेज किया कि मैं तुम्हे बहुत प्यार करता हूं, तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो, लेकिन हम अगले जन्म में एक बार फिर मिलेंगे.

गगन के मोबाइल से मिले वॉयस मैसेज, खाता नंबर
छात्र गगन के आत्महत्या मामले में भावनपुर थाना पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि गगन हनी ट्रैप का शिकार हो गया था जिससे परेशन होकर सुसाइड किया है. पुलिस और साइबर टीम मामले की जांच कर रही है. गगन के मोबाइल फोन से वॉयस मैसेज और जिन खातों में ब्लैकमेलरों ने रकम ट्रांसफर कराई इसका रिकॉर्ड भी मिला है. हम गहनता से जांच कर रहें हैं.

ये भी पढे़ं: Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने खूब बहाया पसीना, अब तक की 67 रैलियां, इनका मिला साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget