एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ की सड़कों पर दबंगों की गुंडागर्दी, रेस्टोरेंट मालिक की खुलेआम पिटाई, मुकदमा दर्ज

मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. जिसमें एक रेस्टोरेंट मालिक को दबंगों ने गाड़ी से निकालने के बाद पीटना शुरु कर दिया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Meerut News: मेरठ में दबंगों का राज चलता है, उन्हें न कानून का खौफ है और न खाकी का डर. मेरठ में खुलेआम दबंगों ने गुंडई की सारी सीमाएं पार कर दी. रेस्टोरेंट संचालक को जानवरों की तरफ सड़क पर गिराकर पीटा गया. लाठी डंडों से व्यापारी को इतना पीटा कि वो बेहोश हो गए. इसको वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दबंग पुलिस को चुनौती देकर भाग निकले. 

दरअसल पूरा मामला मेरठ शहर का है, जहां रेस्टोरेंट मालिक पीयूष को दबंगों ने गाड़ी से खींचा और पीटना शुरू कर दिया. तीन दबंगों ने उन्हें इतना पीटा कि वो सड़क पर गिर पड़े. इसके बाद तो मानो दबंगों का कहर और शुरू हो गया. लाठी डंडों से पीयूष को जानवरों की तरह पीटा जाता रहा, तो शख्स चीखने के साथ चिल्ला भी रहा था. लेकिन जितनी चीख निकल रही थी उतनी ही पिटाई की जा रही थी. इस घटना का सबसे दुखद पहलू ये है कि जिस वक्त दबंग व्यापारी को पीट रहे थे इस वक्त पास खड़े लोग तमाशा देख रहे थे. न कोई बचाने आया और न किसी ने बदमाशों को ललकारा.

मारपीट का वीडियो वायरल
मेरठ में रेस्टोरेंट मालिक को इस तरीके से पीटा गया जैसे तालिबान की एंट्री हो गई हो. उन्हें इतना पीटा गया कि लाठी डंडे भी टूट गए. वीडियो में चार शख्स खड़े दिखाई दे रहे हैं. जिसमे तीन सड़क पर उल्टे पड़े व्यापारी पर दुश्मनों की तरह लाठी से वार कर रहे हैं. एक एक करके तीनों भाग निकले. पास खड़े किसी शख्स ने तो हिम्मत नहीं जुटाई लेकिन दूर बाइक पर खड़े शख्स ने वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.

क्या है पूरा मामला
मामला कंकरखेड़ा थाना इलाके की खिर्वा रोड का है. यहां तंदूरी चौधरी के नाम से पीयूष का रेस्टोरेंट है. दो दिन पहले पैसे के लेनदेन को लेकर कारीगर से तीन युवकों ने शराब के नशे में गाली गलोच की, इसका विरोध किया गया. बताया जा रहा है कि जब पीयूष रेस्टोरेंट बंद करके गाड़ी से घर जा रहे थे तो उन्हें तीनों युवकों ने रोका और गाड़ी से नीचे खींच लिया और पीटना शुरू कर दिया. लाठी डंडों और  हथियारों से लैस होकर दबंग पहुंचे थे. खून से लथपथ व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनके सिर में गंभीर चोट आई है..

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मेरठ में दबंगई और गुंडई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, आरोपियों की पहचान हो गई है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हम सख्त एक्शन लेंगे इस मामले में. आरोपी सुरानी गांव के बताते जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण के काफिल ने दो को रौंदा, मौके पर मौत, दो महिलाएं घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर एनकाउंटर पर यूपी की सियासत गरम, जानें हत्याकांड से लेकर मुठभेड़ तक की पूरी टाइमलाइन
गाजीपुर एनकाउंटर पर यूपी की सियासत गरम, जानें हत्याकांड से लेकर मुठभेड़ तक की पूरी टाइमलाइन
'महिलाएं ससुराल में अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाएं', विश्व पर्यावरण दिवस पर बोले मंत्री आशीष पटेल
'महिलाएं ससुराल में अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाएं', विश्व पर्यावरण दिवस पर बोले मंत्री आशीष पटेल
Mahoba News: CM योगी के 54वें जन्मदिन पर बुंदेलों ने खून से लिखे 54 बधाई पत्र, गूंजे बुलडोजर बाबा के नारे
CM योगी के 54वें जन्मदिन पर बुंदेलों ने खून से लिखे 54 बधाई पत्र, गूंजे बुलडोजर बाबा के नारे
'एनकाउंटर नहीं होना चाहिए, जल्द ही CM योगी से मिलेंगे', गाजीपुर मामले पर बोले संजय निषाद
'एनकाउंटर नहीं होना चाहिए, जल्द ही CM योगी से मिलेंगे', गाजीपुर मामले पर बोले संजय निषाद

वीडियोज

Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Frozen Dessert Health Risks: जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
Embed widget