एक्सप्लोरर

Meerut News: पुलिस पर पथराव के बाद पुलिसकर्मियों की पिटाई, बंद घर में दीपावली की पूजा करने को लेकर हुआ था विवाद

UP News: मेरठ में दीपावली की पूजा करने आए लोगों से मोहल्ले के लोगों की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर कर दिया. इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Meerut News: मेरठ में बंद मकान में दीपावली की पूजा करने आए लोगों से मोहल्ले के लोगों की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें जमकर पथराव हुआ. पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया गया और पुलिसकर्मियों से भी मारपीट हो गई. घंटों की मशक्कत के बाद हालात काबू में आए.

दरअसल पूरा मामला मेरठ के नौचंदी थाना इलाके के के-ब्लॉक साईं की बगिया का है. यहां एक बंद मकान में कुछ लोग दीपावली की पूजा करने आए थे. इसको लेकर मौहल्ले के लोगों ने विरोध जताया और हंगामा खड़ा कर दिया.इसको लेकर पहले कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई.पुलिस को सूचना मिली तो वो भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस को देखते ही पथराव शुरू हो गया और पुलिस को निशाना बनाते हुए पुलिस की 112 नंबर गाड़ी पर भी पथराव किया गया.

दहेज हत्या को लेकर गुस्से में थे इलाके के लोग
लालकुर्ती थाना इलाके के कंकरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली निशाना वर्मा की शादी नौचंदी थाना इलाके के के-ब्लॉक सांईं की बगिया के रहने वाले दीपक वर्मा के साथ हुई थी. तीन महीने पहले निशा की मौत की खबर से सभी सहम उठे. निशा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. निशा को लेकर ससुराल के लोग हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टर्स ने निशा को मृत घोषित कर दिया. इस बाद मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम कराया था.

आपसी कहासुनी के बाद हुई मारपीट
दहेज हत्या के आरोप में पूरा परिवार घर का ताला डालकर कहीं और रह रहा था, लेकिन दीपावली की पूजा करने परिवार जब परिवार नौचंदी क्षेत्र के के-ब्लॉक साईं की बगियां में अपने घर पहुंचा और घर की लाइट जलाई तो ये बात पूरे मोहल्ले में फैल गई. लोग इकट्ठा हुए तो हंगामा होने लगा और पूरे परिवार को घेर लिया. हंगामा गाली गलौच में बदल गया और फिर कहासुनी के मारपीट हो गई. 

चार लोग पुलिस के हिरासत में
पुलिस की डायल 112 पर पथराव करने और पुलिसकर्मियों से मारपीट की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया.पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर बितर किया और  मारपीट करने और गाड़ी में तोड़फोड़ करने के आरोप में छह लोगों को हिरासत में ले लिया.एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिसवालों से अभद्रता करने और गाड़ी में तोड़फोन करने वालों से सख्ती से निपटेंगे.अभी चार लोगों को हिरासत में लिया और बाकी की पहचान की जा रही है.

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव में प्रचार के दौरान मंदिर पहुंचीं सपा की मुस्लिम प्रत्याशी, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget