एक्सप्लोरर

Meerut News: विधवा मां की दूसरे युवक से शादी करने से नाराज था बेटा, दिन दहाड़े गोली मारकर कर दी हत्या

Meerut News: पुलिस के मुताबिक मृतक ने एक विधवा महिला से शादी की थी, जिसे लेकर महिला के बेटे, जेठ और जेठ के बेटे को आपत्ति थी. इससे पहले भी उन पर हमला किया गया था.

Meerut Firing: मेरठ के हस्तिनापुर इलाके में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग करके दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया. कस्बे के मुख्य मार्ग पर मखदुमपुर कॉलोनी के सामने बाइक सवार बदमाशों ने 2 लोगों की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक ने एक विधवा महिला से शादी की थी, पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी की तलाश की जा रही है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. 

ये घटना हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में मखदुमपुर कॉलोनी की है. जहां रहने वाले 22 वर्षीय अरविंद ई रिक्शा में बैठकर आ रहा था. उस वक्त रिक्शे में दो और सवारियां भी मौजूद थी, तभी अचानक बाइक पर सवार चार-पांच बदमाश आए और अरविंद पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया. बदमाशों ने करीब 8 राउंड फायर किए. अरविंद अपनी जान बचाने के लिए गली की ओर भागा लेकिन बदमाश उसका पीछा करके गोलियां बरसाते रहे. ये पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. 

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

दिन दहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की चपेट में ई रिक्शा चालक सुरेंद्र भी आ गया और उसकी भी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मृतक अरविंद ने कुछ समय पहले एक महिला से शादी की थी जो की विधवा थी. इस शादी से महिला के पहले पति के घरवाले नाराज थे, वो लगातार इसका विरोध कर रहे थे. इसी विवाद के चलते अरविंद की हत्या की गई और हमले में ई रिक्शा चालक भी चपेट में आ गया, पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

विधवा महिला से शादी के चलते हुई हत्या

एसएसपी रोहित सिंह ने बताया कि मृतक ने गीता नाम की महिला से शादी की थी. गीता की पहले साल 2002 में गांव के एक आदमी से हुई थी, 2020 में पति की मौत हो गई. जिसके एक साल बाद गीता ने अरविंद से कोर्ट मैरिज कर ली. शादी के बाद वो अरविंद के साथ गांव में ही अलग से रहने लगी. इस शादी को लेकर गीता के जेठ और जेठ के बेटे आपत्ति जता रहे थे. गीता के बेटे की उम्र भी 18 साल है. वो भी मां की दूसरी शादी पर आपत्ति जता रहा था, वो इन दिनों अपने मामा के साथ रहता था. 

पुलिस के मुताबिक गीता ने भी बताया है कि उसकी दूसरी शादी को लेकर परिवार को आपत्ति थी, जिसके चलते पहले भी उन दोनों पर हमला किया गया है. इसी वजह से अरविंद की भी हत्या की गई है. जबकि ई रिक्शा चालक गोलीबारी की चपेट में आ गया है. मृतक के भाई से तहरीर प्राप्त की जा रही है, और उनके द्वारा महिला के बेटे और जेठ के बेटे पर जो आरोप लगाया गया है, इसमें मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है, साथ ही दो टीमें अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भेज दी गई हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: गोरखपुर में गरीबों को तोहफा, बनेंगे कल्याण मंडपम विवाह स्थल, सीएम योगी ने की घोषणा

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget