एक्सप्लोरर

कौन हैं सपा विधायक रफीक अंसारी, जिन्हें यूपी पुलिस ने किया है गिरफ्तार

Haji Rafiq Ansari Arrest: लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के एक और विधायक हाजी रफीक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अंसारी के खिलाफ 101 वारंट जारी हो चुके थे.

Haji Rafiq Ansari Profile: उत्तर प्रदेश की मेरठ शहर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी रफीक अंसारी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ हाईकोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद मेरठ पुलिस ने ये गिरफ्तारी की है. उनके खिलाफ 101 वारंट जारी हो चुके थे. उन्हें उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वो लखनऊ में विधायक आवास से निकल रहे थे. 

मेरठ पुलिस को सपा विधायक हाजी रफीक अंसारी की कई दिनों से तालाश थी. मेरठ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में विधायक की गिरफ्तारी को टीम गठित की थी. पुलिस टीम कई बार विधायक के मेरठ आवास पर पहुंची लेकिन वो नहीं मिले. पता चला वो कहीं चुनाव प्रचार में हैं. पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उन्हें मेरठ ला रही है. 

कौन हैं हाजी रफीक अंसारी
मेरठ की शहर विधानसभा सीट से हाजी रफीक अंसारी दूसरी बार लगातार विधायक हैं. बीजेपी के कद्दावर नेता डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई को भी हाजी रफीक अंसारी ने चुनाव हराया था. वो अखिलेश यादव के भी बेहद करीबी माने जाते हैं. उनकी गिनती नेता जी मुलायम सिंह यादव के भी बेहद करीबी नेताओं में की जाती थी. इसके बाद वो अखिलेश यादव के करीब आ गए. 

रफीक अंसारी की गिरफ़्तारी के बाद बार-बार यही चर्चा की जा रही है कि आख़िर वो सौ से ज्यादा वांरट जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेश क्यों नहीं. क्या वो किसी नेता के कहने पर वो पेश नहीं हो रहे थे. 

दरअसल सितंबर 1995 में रफीक अंसारी समेत 35-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में 22 आरोपियों को बरी किया जा चुका है लेकिन रफीक अंसारी कभी कोर्ट में पेश नहीं हुए. उनके खिलाफ एमपी एमएलए मेरठ कोर्ट ने आईपीसी की धारा 147, 436 और 427 के तहत 101 गैर जमानती वारंट जारी हुए लेकिन वो कोर्ट में पेश नहीं हुए और हाईकोर्ट चले गए. जिसके बाद कोर्ट उनकी याचिका को रद्द कर दिया और पुलिस महानिदेशक को गिरफ्तारी के निर्देश दिए. 

कानपुर में आवारा कुत्तों ने मासूम बच्चों पर किया हमला, 5 साल की बच्ची की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget