एक्सप्लोरर

Meerut Rape Case: मेरठ में नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोपी वकील गिरफ्तार, बीजेपी नेता सहित दो अभी भी फरार

Meerut Rape News: मेरठ के दौराला थाने में मई के अंतिम सप्ताह में नाबालिग की गुमशुदगी के संबंध में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. बाद में पुलिस ने जांच के दौरान लड़की को सकुशल बरामद कर लिया था.

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) में एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी वकील को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, पीड़िता ने वकील के अलावा दो अन्य लोगों पर भी रेप का आरोप लगाया है. पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले लड़की के बयान के आधार पर दौराला थाने में वकील रमेश चंद गुप्ता (Ramesh Chand Gupta) के खिलाफ रेप और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, तभी से आरोपी फरार था.

गौरतलब है कि नाबालिग कार्यालय सहायक से यौन शोषण के मामले में आरोपी वकील को बार एसोसिएशन से निष्कासित कर दिया गया है. बार एसोसिएशन ने गुप्ता से उपाध्यक्ष का पद भी छीन लिया है. नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी) पीयूष कुमार सिंह ने गुप्ता की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि गिरफ्तार वकील को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट के सामने पेश किया जा रहा है.

अपहरण का मामला किया गया था दर्ज

एसपी के अनुसार, मई के अंतिम सप्ताह में दौराला थाने में एक नाबालिग की गुमशुदगी के संबंध में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. बाद में पुलिस ने जांच के दौरान लड़की को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने 16 जून को पीड़िता को बरामद कर अदालत में पेश किया, जिसके बाद उसका बयान दर्ज किया गया और इसी के आधार पर मामले में रेप और पॉक्सो अधिनियम के तहत धाराएं जोड़ी गईं.

बीजेपी नेता पर भी आरोप

पीड़िता ने अपने बयान में वकील के अलावा बीजेपी के एक स्थानीय नेता अरविंद मारवाड़ी और संजीव सिक्का का भी नाम लिया है. पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि एक महीने से पुलिस गुप्ता की तलाश कर रही थी. मेरठ सदर में वकील के घर से लेकर अन्य जगहों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी. हाल में गुप्ता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समझाया 'PDA' का मतलब, कहा- 'जिस तरह 2014 में BJP...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget