एक्सप्लोरर

सौरभ हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल, मां-बाप सहित 36 लोगों को बनाया गवाह

UP News: मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी मुस्कान और साहिल के खिलाफ एक हजार पन्ने की चार्जशीट दाखिल की है. पुलिस ने केस 36 लोगों को गवाह बनाया है.

Meerut Saurabh Murder Case: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में हुए सौरभ हत्याकांड में आरोपियों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पुलिस लगातार मशक्कत में जुटी है. इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस की तरफ से आरोपी मुस्कान और साहिल के खिलाफ कोर्ट में एक हजार पेज की चार्जशीट सबमिट की गई है. जिसमें 36 लोगों को गवाह बनाया गया है. एसएसपी का दावा है कि इस चार्जशीट के आधार पर आरोपी किसी भी सूरत में नहीं बच सकेंगे.

सौरभ हत्याकांड की जांच कर रहे केस के विवेचक सोमवार को एक हजार पेज की चार्जशीट का पुलिंदा लेकर कोर्ट में पहुंचे. उन्होंने मुस्कान और साहिल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. इस चार्जशीट में 10 पुलिसकर्मियों सहित 36 लोगों को गवाह बनाया गया है. उस होटल का स्टाफ भी शामिल है, जिसमें मुस्कान और साहिल ठहरे थे.

मुस्कान के मां-बाप भी है केस में गवाह
इसी के साथ मुस्कान के मां-बाप भी इस केस में मुस्कान और साहिल के खिलाफ गवाह बनाए गए हैं. एसएसपी का दावा है कि चार्जशीट में कोई भी एंगल ऐसा नहीं छोड़ा गया है, जिससे मुस्कान और साहिल को किसी प्रकार की राहत मिल सके. गौरतलब है कि सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की जमानत याचिका कोर्ट पहले ही खारिज कर चुकी है.

यह है मामला
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान का प्रेम प्रसंग साहिल शुक्ला के साथ चल रहा था. तीन मार्च की रात साहिल और मुस्कान ने बेरहमी के साथ सौरभ की हत्या करके उसके शव के कई टुकड़े किए. इसके बाद शव के टुकड़ों को सीमेंट डालकर ड्रम में जमा दिया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद मुस्कान और साहिल शिमला घूमने चले गए. 

वापस लौटने पर मुस्कान ने अपने परिजनों और पुलिस को गुमराह करते हुए सौरभ की हत्या की सूचना दी थी. मगर, पुलिस ने कुछ घंटे में ही घटना का खुलासा करते हुए मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल दोनों आरोपी मेरठ जेल में बंद हैं.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में वन संरक्षण के लिए बड़ा कदम: पंचवर्षीय प्लान तैयार, अब केंद्र सरकार की हरी झंडी का इंतजार

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
सीएम धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
सीएम धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
Varanasi News: शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप
वाराणसी में शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप
नैनीताल के 'जादूगर' बच्चे से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, कर दिया ये बड़ा वादा
नैनीताल के 'जादूगर' बच्चे से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, कर दिया ये बड़ा वादा

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान के तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार, कहा, 'मैने 40 साल के...'
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान के तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
बाजार से महंगी सब्जियां खरीदना भूल जाएंगे, छत पर रखें बस 10 गमले और साल भर पाएं एकदम ताजी सब्जियां
बाजार से महंगी सब्जियां खरीदना भूल जाएंगे, छत पर रखें बस 10 गमले और साल भर पाएं एकदम ताजी सब्जियां
Embed widget