एक्सप्लोरर

अवैध हथियारों के खिलाफ मेरठ पुलिस का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 250 हथियार बरामद,139 आरोपी गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने अपराधों पर लगाम कसने के लिये शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया. इसके तहत जिले के 30 थानों के पुलिस ने 24 घंटे ऑपरेशन को अंजाम दिया. इस अभियान में पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है. मेरठ पुलिस इस ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी बता रही है.

मेरठ. मेरठ पुलिस ने 24 घंटे का चलाया ऑपरेशन अवैध हथियार जिसके तहत सभी थानों की पुलिस ने 24 घंटे में बड़ी बरामदगी की है. इस अभियान के तहत पुलिस ने लगभग 250 अवैध हथियार के साथ 139 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस अभियान के तहत तीन तमंचा फैक्ट्री भी पकड़ी हैं, जिसमे दर्जनों अवैध अधबने हथियार भी बरामद हुए हैं.

139 आरोपी गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने 30 थानों में 24 घंटे का ऑपरेशन अवैध हथियार चलाया, जिसके तहत पुलिस ने हथियारों का एक बहुत बड़ा जखीरा बरामद किया है. इन हथियारों के साथ 139 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की मानें तो इन्हीं हथियारों के दम पर ये आरोपी लूट, हत्या और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देते थे, लेकिन पुलिस के इस अभियान के तहत बड़ी तादाद में बदमाशों को ही नहीं गिरफ्तार किया गया, बल्कि उनके कब्जे से भारी तादाद में अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं. इन हथियारों में कंट्री मेड पिस्टल 315 व 312 बोर के तमंचों के अलावा अधिया भी शामिल है.

तीन कट्टा फैक्ट्री पकड़ी गईं

शनिवार और रविवार को मेरठ पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाकर अवैध हथियारों को बरामद किया गया है. इस अभियान में मेरठ के 30 थानों की पुलिस लगाई गई थी जिसने इस ऑपरेशन को 24 घंटे तक लगातार चलाया और जो बरामदगी हुई है, वह चौंकाने वाली है. क्योंकि मेरठ में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है. इन अवैध हथियारों के साथ साथ तीन कट्टा फैक्ट्री भी उजागर हुई हैं, जहां पर भारी तादाद में अवैध हथियार बनाए जा रहे थे. इस फैक्ट्री में कुछ बने हुए अवैध हथियार बरामद हुए तो कुछ अधबने हथियार बरामद किए गए हैं. साथ ही भारी तादाद में अवैध हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं.

अवैध हथियारों के खिलाफ मेरठ पुलिस का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 250 हथियार बरामद,139 आरोपी गिरफ्तार

वारदातों पर लगेगा अंकुश

मेरठ पुलिस का दावा है कि इन्हीं अवैध हथियारों के दम पर यह अपराधी वारदातों को अंजाम देते थे और आसानी से हथियारों को लहराते हुए फरार हो जाते थे लेकिन जिस तरह से मेरठ पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद कर बड़ी गिरफ्तारी की है उससे कहीं ना कहीं अपराधिक वारदातों में अंकुश लगेगा और पुलिस इसे अपनी बड़ी कामयाबी बता रही है.

मेरठ पुलिस ने आरोपियों को मीडिया के सामने नहीं पेश किया क्योंकि पुलिस का कहना है कि कोरोना काल में इतनी तादाद में आरोपियों को लाना ठीक नहीं है. इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाएगा.

ये भी पढ़ें.

मेरठ: कोरोना के मरीज का अस्पताल में मनाया गया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

लखनऊ में 320 बिस्तर वाले सबसे बड़े कोविड अस्पताल का उद्धाटन करेंगे सीएम योगी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही सरकार'
CM योगी बोले- 'नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही सरकार'
अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget