एक्सप्लोरर

मेरठ में गरजे तीन बुलडोजर, विकास प्राधिकरण का बड़ा अभियान, कई बड़े निशाने पर

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना इलाके की भोला रोड पर 35000 वर्ग मीटर में ये अवैध कॉलोनी कुँअरपाल द्वारा काटी जा रही थी.

मेरठ में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मेरठ विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर से बड़ा अभियान छेड़  दिया है. इस अभियान के तहत मेरठ में जिन अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए हैं अब एक एक करके वो सभी अवैध निर्माण ध्वस्त होंगे. मेरठ में मेडा ने एक निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया और इससे अवैध कॉलोनी का निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा है.

मेरठ में भोला रोड पर मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम सुबह ही एक्शन लेने पहुंच गई. मेडा की टीम एक दो नहीं बल्कि तीन बुलडोजर लेकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने पहुंची थी. एक एक करके मेडा के तीन बुलडोजर निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी पर गरज उठे. पहले बाउंड्री वॉल और प्लॉट की वॉल तोड़ी और उसके बाद नाली और खड़ंजे उखाड़ डाले. साथ ही बिजली के खंभे भी तोड़ डाले गए. मेरठ विकास प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध निर्माण और खासकर अवैध कॉलोनी काटने वालों की नींद उड़ी है.

पहले भी ध्वस्त की गई थी कॉलोनी, लेकिन...
मेडा ने जिस निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर एक्शन किया है इस कॉलोनी पर पहले भी बुलडोजर गरजे थे, लेकिन कॉलोनाइजर कुँअरपाल ने बुलडोजर एक्शन के कुछ दिन बाद फिर निर्माण शुरू कर दिया. मेडा ने नोटिस दिया तो भी निर्माण जारी रखा गया. आखिरकार मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी अभिषेक पांडेय ने ध्वस्तीकरण के आदेश जारी कर दिए और आज मेडा के प्रवर्तन दल के नोडल अधिकारी धीरज यादव तीन बुलडोजर लेकर पहुंच गए और निर्माणाधीन कॉलोनी को जमीदोज कर दिया.

UP के सभी 75 जिलों में कहां है सबसे ज्यादा वक्फ की संपत्ति? यहां देखें जिलावार लिस्ट

35000 वर्ग मीटर में काटी जा रही थी अवैध कॉलोनी
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना इलाके की भोला रोड पर 35000 वर्ग मीटर में ये अवैध कॉलोनी कुँअरपाल द्वारा काटी जा रही थी. कई लोगों को प्लॉट भी बेच डाले गए और कॉलोनी में तेजी से निर्माण जारी था. आखिरकार आज मेरठ विकास प्राधिकरण ने इस निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी को जमीदोज कर दिया. कई लोग इसे थे जो बुलडोजर गरजने के बाद वहां पहुंचे थे और उनके चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई थी.

मेडा अफसर बोले, अवैध निर्माणों पर रोज गरजेंगे बुलडोजर
मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल के नोडल अधिकारी धीरज यादव ने बताया कि वीसी मेडा अभिषेक पांडेय के सख्त निर्देश हैं कि अवैध निर्माण करने वालों को किसी भी कीमत ना बख्शा जाए. हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा और पहले फेज में 20 से ज्यादा बड़े अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर गरजेगा. पूरा प्लान बना हुआ है और इसी के हिसाब से बुलडोजर कार्यवाही जारी है, अवैध निर्माण करने वालों और कड़ी कार्यवाही की जाएगी. कॉलोनी का निर्माण करना है तो मेडा से नक्शा पास कराना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget