एक्सप्लोरर

सोनम की तरह बेटी करा सकती है दामाद का मर्डर, पुलिस थाने पहुंची मां ने दर्ज कराई शिकायत

Meerut News: मेरठ में रहने वाली एक मां ने अपनी ही बेटी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. मां ने कहा कि उसकी बेटी का पड़ोसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वो अपने पति की हत्या करा सकती है.

Meerut News: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्याकांड के बाद मेरठ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के नानू गांव में रहने वाली एक महिला समीना ने अपनी ही बेटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत की है. समीना का आरोप है कि उसकी बेटी की शादी को बारह साल हो चुकी है बावजूद इसके उसका पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है, ऐसे में वो अपने पति की हत्या भी करा सकती है. जिसके बाद उसने सुरक्षा की गुहार लगाई है. 

समीना ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी पर सोनम रघुवंशी की तरह साजिश रचने का शक जताया है. उसने कहा कि वो पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी लेकिन अब फिर से वापस लौट आई है. जिसके बाद वो उनके दामाद शकील को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या भी कर सकती है. 

'दामाद की हत्या करा सकती है बेटी'
दरअसल शामली के चौसाना चौकी क्षेत्र में गांव अलीपुरा में रहने वाले शकील की 12 साल पहले नानू गांव की युवती से हुई थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं. आरोप है शकील की पत्नी के कुछ समय पहले ही पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम संबंध चल रहा है. इस बात की जानकारी जब पति को हुई तो उन्होंने पत्नी के परिवारवालों को सारी बात बता दी, जिसके बाद वो अपनी बेटी को घर ले आए. 

समीना ने कहा कि बेटी को घर लाने के बाद पांचवे दिन ही वो प्रेमी के साथ फ़रार हो गई और बीती रात अचानक अपने ससुराल पति के पास पहुंच गई है. आरोप है कि बेची के साथ उसका प्रेमी और कुछ अन्य लोग भी थे. सभी ने मिलकर घर में तोड़फोड़ की और देवरों के साथ मारपीट भी की. जिसके बाद समीना व उसके परिवार के अन्य सदस्या वहां पहुंचे.

मां समीना ने सीधे तौर पर अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी पर उसके दामाद की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है. इस पूरे मामले पर चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है. महिला ने अपनी बेटी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget