एक्सप्लोरर

Meerut: छात्रा की इलाज के दौरान गई जान, परिजनों ने लगाया अगवा कर रेप का आरोप

आरोप है कि छात्रा को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या का प्रयास किया गया, बाद में गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Crime News Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में नशीला पदार्थ खिलाने के बाद कथित रेप किये जाने के बाद 17 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी और कहा कि आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. आरोप है कि नौचन्दी थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या का प्रयास किया गया, जिसके बाद गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की. इसके बाद पुलिस ने दावा किया है कि आरोपितों की पहचान कर ली गयी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस ने किया रेप से किया इंकार

नौचन्दी थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने मरने वाली छात्रा के साथ रेप की बात से इंकार करते हुए को बताया कि डॉक्टरी रिपोर्ट में छात्रा के साथ रेप की पुष्टि नही हुई है. सिंह ने परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के आधार पर बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा बुधवार दोपहर दो बजे सरकारी कॉलेज में 12 वीं कक्षा की परीक्षा देने गई थी. परीक्षा के बाद छात्रा कालेज गेट से शाम साढ़े चार बजे बाहर निकली लेकिन रात तक घर नहीं पहुंची. परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि छात्रा को बदहवास हालत में लेकर पड़ोस में रहने वाले दो युवक घर पहुंचे. स्वजन ने छात्रा को कूटी चौराहे पर एक डाक्टर के यहां भर्ती कराया.

पिता के मुताबिक छात्रा ने बताया कि ऑटो सवार उसे गांधी आश्रम चौराहे पर फेंक कर चला गया था, उसके बाद ई-रिक्शा में बैठाकर एक युवक, उसे कुटी चौराहे पर छोड़ गया और उसी के मोबाइल से छात्रा ने अपने भाई को फोन कराया था. इसी बीच पड़ोस के दो युवक ई-रिक्शा से उतारकर उसे घर तक ले गए. कुछ घंटे के उपचार के बाद भी छात्रा की हालत में सुधार नहीं हुआ. इस पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

पुलिसकर्मियों ने छात्रा को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे एक अन्य अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया, जहां आज उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. नौचंदी पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन आज छात्रा की मौत हो जाने के बाद हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस यह आशंका भी जता रही है कि छात्रा कहीं जहरखुरानी गिरोह की शिकार तो नहीं हुई. डाक्टरों का मानना है कि नशीली वस्तु ही छात्रा को खिलाई या पिलाई गई, जिसकी वजह से उसके शरीर के अंगों पर प्रभाव पड़ा है.

यह भी पढ़ें:

Gonda: चोरों ने बड़ी सफाई से उड़ाए पैसे, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि कैमरे में हो गए कैद

Prayagraj: महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले में अब खुदकुशी के एंगल पर ही जांच कर रही है CBI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget