एक्सप्लोरर

UP News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की गोली मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम

Meerut News: घटना के बाद एसपी देहात कमलेश बहादुर कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. जहां हंगामा कर रहे मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी काफी समय से उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था.

Meerut Girl Shot: मेरठ में 22 जनवरी के दिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच फलावदा थाना क्षेत्र में बेखौफ सिरफिरे ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती की सरे बाजार गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और कस्बावासियों ने सड़क पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया. वहीं मौके पर पहुंचे एसपी देहात ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

बता दें कि कस्बे के मौहल्ला शहीद भगत सिंह में रहने वाली शहजाद की 18 वर्षीय बेटी सोफिया सोमवार की सुबह लगभग 9:00 बजे घर से दवाई लेने के लिए निकली थी. आरोप है कि इसी दौरान मौहल्ले के ही रहने वाले फरहान पुत्र उस्मान ने पैंठ बाजार में सरेआम गोली मारकर सोफिया की हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गया. इस घटना के चलते बाजार में हड़कंप मच गया.

इस घटना की जानकारी के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों और सैकड़ों कस्बावासियों ने हंगामा करते हुए फलावदा-महलका मार्ग पर जाम लगा दिया. जानकारी के बाद एसपी देहात कमलेश बहादुर कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. जहां हंगामा कर रहे मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि फरहान पिछले काफी समय से उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. जिसका विरोध करने पर आज उसकी हत्या कर दी गई. कस्बे के लोगों ने आरोप लगाया कि फरहान दबंग किस्म का युवक है और अक्सर अपने साथियों के साथ मिलकर मौहल्ले में आती-जाती लड़कियों को छेड़ता है.

कस्बे के लोगों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए सोफिया का शव पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया. वहीं घंटों चले हंगामे के बाद एसपी देहात ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है.

Ramlala Pran Pratishtha: बीजेपी सांसद ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को बताया ऐतिहासिक दिन, सफाई कर्मचारियों के धोए पैर

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget