एक्सप्लोरर

Meerut News: पति को बचाने गई पत्नी भी हुई बिजली करंट की शिकार, दोनों की मौके पर मौत

UP News: मेरठ में एक दंपत्ति की करंट लगने से मौत हो गई। दंपत्ति ड्राइंग रूम में बिजली की फिटिंग कर रहे थे, तभी करंट लग गया. पति को बचाने के लिए पत्नी दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई.

Meerut News: मेरठ में एक बड़ा हादसा हो गया. ड्राइंग रूम में बिजली की फिटिंग करते वक्त करंट आ गया तो जिसकी चपेट में पति आ गए और उन्हें बचाने पत्नी दौड़ी तो वो भी करंट की चपेट में आ गई. दोनों की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. जब तक पड़ोसी पहुंचे तो दोनों के शव पड़े हुए थे और करंट दौड़ रहा था. दंपत्ति की मौत से कोहराम मचा हुआ है.

पूरा मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना इलाके की दिल्ली रोड पर शास्त्री कॉलोनी का है. जहां मूल रूप से किठौर के छुछाई गांव के रहने वाले करतार नागर और उनकी पत्नी मुनेश ने अभी हाल ही में ब्रह्मपुरी में मकान बनाया है. दोनों बेटे अमरजीत और अजीत नोएडा में रहकर ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं. बेटों ने शास्त्री कॉलोनी में प्लॉट लिया और फिर मकान बनाया. मकान में बिजली की फिटिंग नहीं हुई है. करतार सिंह लोहे के तार से बिजली की फिटिंग करते वक्त चपेट में आ गए और नीचे जा गिरे. वहीं उनको बचाने आई उनकी पत्नी भी इसकी चपेट में आ गई.

मौके पर पति और पत्नी की हुई मौत
जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त करतार सिंह और उनकी पत्नी मुनेश घर पर अकेले थे. पड़ोसियों को कुछ आहट हुई तो वो भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. ड्राइंग रूम में दोनों के शव पड़े हुए थे. जिसे देखकर पड़ोसियों की चीख निकल गई. तुरंत पुलिस को फोन किया और पुलिस भी पहुंच गई. इस घटना से कोहराम मच गया. लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.

पुलिस ने बाहर से कटवाई बिजली लाइन
मेरठ में दंपत्ति की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाहर से बिजली की लाइन कटवाई. तब जाकर आपूर्ति बंद की गई. इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. उधर, मां बाप की मौत की खबर मिलते ही दोनों बेटे भी मेरठ पहुंच गए. दोनों का रो रोकर बुरा हाल है, कि बड़े सपनों से मकान बनाया था लेकिन ये नहीं पता था कि यही नया मकान मां बाप दोनों को छीन लेगा.

बिजली मिस्त्री ने मांगा था एक दिन का समय
करतार सिंह जिस नए मकान में रह रहे थे उसकी ज्यादातर फिटिंग हो चुकी है. बस लोहे के तारों से तार बांधकर अंडरग्राउंड करने थे. करतार सिंह के बेटे अजीत ने बताया कि मिस्त्री ने कहीं जाने की वजह से एक दिन का समय मांगा था लेकिन पापा खुद ही फिटिंग करने लगे और ये हादसा हो गया. उधर इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और करंट की वजह से ही दंपत्ति की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें: 'तेंदुआ आए तो भागना नहीं, आंख से आंख मिलना..', दहशत के बीच हापुड़ SP ने ग्रामीणों को दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget