एक्सप्लोरर

Meerut News: खौफनाक! सिर, धड़ और पैर अलग.., मेरठ में 3 टुकड़ों में मिली लाश की शिनाख्त, नोएडा से निकला कनेक्शन

Meerut Crime News: मेरठ में 9 फरवरी को तीन टुकड़ों में मिली लाश ही पहचान हो गई है. मृतक नोएडा के दनकौर का रहने वाला 21 साल का सुहैल था.

Meerut Murder: यूपी के मेरठ में तीन टुकड़ों में मिली लाश की पहचान हो गई है. मृतक नोएडा के दनकौर में रहने वाला सुहेल बताया जा रहा है. 9 फ़रवरी को लिसाड़ी गेट के आमिर गार्डन इलाके में प्लास्टिक के बोरे में एक लाश की सूचना मिली थी. पुलिस ने जब इस बोरे को खोला तो इसमें तीन टुकड़ों में लाश मिली. जिसके बाद हड़कंप मच गया था. 

बोरे में बंद लाश को देखकर रूह कांप उठी थी. ये सोचकर भी दिल दहल गया था कि कैसे कोई किसी को इतनी बेरहमी के साथ मार सकता है. बोरे में तीन टुकड़ों में लाश मिली थी, जिसमें सिर अलग, धड़ अलग और दोनों पैर भी अलग थे. युवक के हाथ पर सुहैल लिखा था. मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया, जिसके बाद आसपास के लापता लोगों की जानकारी इकट्ठा की गई. इसके बाद युवक के परिजन मेरठ पहुंचे और उन्होंने उसकी शिनाख्त कर ली. 

तीन टुकड़ों में मिली लाश 
मृतक युवक नोएडा के दनकौर का रहने वाला 21 साल का सुहैल निकला. इस घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. युवक की हत्या किसने और क्यों की. हत्या के पीछे क्या वजह हो सकती है इसकी बारे में पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है कि उसे पहले यहाँ लाया गया था या फिर उसकी हत्या के बाद लाश यहाँ फेंक दी गईं मेरठ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सुहैल की हत्या धारदार हथियार से की गई है. 

हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली

कत्ल की ये खौफनाक वारदात जिस तरह से की गई है उससे ये तो साफ है कि कातिल एक से ज़्यादा होंगे. क्योंकि जिस तरह से शरीर को तीन टुकड़ों में काटा गया है और प्लास्टिक के बोरे में रखा गया है वो कोई एक तो कर नहीं सकता. इस हत्याकांड में अभी तक पुलिस के हाथ ख़ाली है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है और उसके दोस्तों व जानकारों से पूछताछ करने की कोशिश कर रही है. परिजनों ने भी किसी से दुश्मनी की बात से इनकार किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget