एक्सप्लोरर

Unnao News: उन्नाव में नहर में फेंकीं सरकारी दवाएं, वीडियो वायरल होने पर सीएमओ ने कही जांच की बात

UP News: उन्नाव में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की दवाएं नहर में फेंकीं गई हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है. अब सीएमओ ने जांच करने की बात कही है.

Unnao News: स्वास्थ्य विभाग दवाओं की मारामारी से जूझ रहा है. जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक दवाएं नहीं मिल पाती हैं. अस्पतालों में बैठे डॉक्टर छोटी सी पर्ची बनाकर बाहर बिक रही दवाइयां लिख देते हैं. तो वहीं उन्नाव में सरकारी दवाएं बोरे में भरकर नहर में फेंकीं जा रही हैं. जिसका वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने जांच की बात कही है. 

नहर में पड़ी मिली दवाएं 
नवाबगंज से जैतीपुर जाने वाले मार्ग पर नहर में सरकारी आपूर्ति वाली दवाएं पड़ी मिली हैं. किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालांकि एबीपी न्यूज़ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. दवाओं के रैपर पर उत्तर प्रदेश कॉरपोरेशन सरकारी आपूर्ति अंकित है. दवाएं फाइलेरिया, आयरन और गर्भ निरोधक आदि की हैं. नहर में जिस जगह दवाएं फेंकीं गई हैं, वहां से नवाबगंज सीएचसी की दूरी करीब दो सौ मीटर है. 

अधिकारियों ने कही कार्रवाई की बात
नहर में सरकारी दवाओं के फेंकने का वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में अधिकारियों ने वीडियो पर संज्ञान लिया. वायरल वीडियो को लेकर सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने नहर में दवा फेंकने का वीडियो सामने आया है. इस मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी.

स्वास्थ्य विभाग ने जब्त की दवाएं 
उन्नाव जनपद मुख्यालय से लगभग 23 किलोमीटर दूर नवाबगंज सीएससी से महज करीब दो सौ मीटर की दूरी पर उत्तर प्रदेश सरकार की मोहर लगी सरकारी आपूर्ति वाली दवाइयां नहर में पड़ी मिली. वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए और सीएमओ ने इसकी जांच कराई जाने की बात कही है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मौके पर नहर के पास जहां पर दवाइयां पड़ी मिली थी. अब इस मामले में देखने वाली बात कि आखिर जांच की आंच कहां तक पहुंचती है.

ये भी पढ़ें: UP News: 'जय बाबा विश्वनाथ', देव दीपावली पर काशी की रौनक देखकर पीएम मोदी बोले- यह दृश्य अद्भुत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: आरोपी के मकन के ध्वस्तीकरण पर HC की रोक
जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: आरोपी के मकन के ध्वस्तीकरण पर HC की रोक

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget