एक्सप्लोरर

Mayawati on PM Modi's UP Visit: पीएम मोदी के यूपी दौरे को लेकर मायावती ने साधा निशाना, जानें- क्या कहा

Mayawati on PM Modi's UP Visit: प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मायावती ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि चुनाव के नजदीक आने पर आधी-अधूरी स्कीमों का उद्घाटन आदि करने की गलत प्रवृति रही है.

BSP Chief Mayawati on PM Modi's UP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज एक दिन के दौरे पर लखनऊ (Lucknow) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश को 4200 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी. जिसमें 75000 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी, साथ ही प्रदेश के विभिन्न शहरों में 75 इलेक्ट्रिकल बसों के संचालन को हरी झंडी भी दिखाई. साथ ही 10 स्मार्ट सिटी की एडवांटेज स्मार्ट उत्तर प्रदेश कॉफ़ी टेबल बुक का विमोचन किया. हालांकि चुनावी मौसम में पीएम के इस दौरे को लेकर अब सियासत भी शुरू हो गयी है. प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है.

मायावती ने ट्वीट में लिखा है कि बीएसपी के पदचिन्हों पर चलकर भाजपा द्वारा यूपी में गरीबों के लिए आवास आवंटन आदि का कार्य चुनावी स्वार्थ की पूर्ति के लिए जल्दबाजी में आधा-अधूरा नहीं होना चाहिए, बल्कि योजनाओं के पूरा होने पर ही इनका सही उद्घाटन व आवंटन हो तो बेहतर ताकि उसका सही लाभ लोगों को मिल सके.

वहीं मायावती ने एक और ट्वीट कर लिखा कि वैसे चुनाव के नजदीक आने पर यहां ज्यादातर योजनाओं के शिलान्यास व आधी-अधूरी स्कीमों का उद्घाटन आदि करने की जो गलत प्रवृति रही है उससे इनके पूरा न होने पर जनहित व जनकल्याण दोनों बूरी तरह से प्रभावित होता है जबकि विकास की प्रक्रिया अनवरत जारी रहनी चाहिए.

मायावती ने ट्वीट किया कि साथ ही, जनहित व जनकल्याण की विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि व अन्य आर्थिक लाभ घर की महिलाओं के नाम ही सीधे उनके बैंक खाते में आवंटित करने की परम्परा बीएसपी के शासनकाल में ही बड़े पैमाने पर शुरू की गई थी, जिसे राजनीतिक स्वार्थ के तहत चाह कर भी भुलाना मुश्किल.

असल में उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में अब बेहद कम दिन बचे और ऐसे एक तरफ जहां बीजेपी की कोशिश है कि हर महीने प्रधानमंत्री के बड़े कार्यक्रम किये जायें जिसमें वो उत्तर प्रदेश को हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात दें, तो वहीं प्रदेश में विपक्षी दल भी इस तैयारी में है कैसे जनता को यह बताएगा कि इन योजनाओं के पीछे का असल मकसद क्या है.

यह भी पढ़ें-

Priyanka Gandhi Vadra Arrested: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गिरफ्तार, सीतापुर में कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी

PM Modi in UP: यूपी चुनाव से पहले पीएम मोदी ने यूपी को दी 75 सौगात, 75 हजार लोगों को घरों की चाबियां सौंपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget