एक्सप्लोरर

Azamgarh News: आजमगढ़ में मौलवी ने छात्रा के साथ की रेप की कोशिश, पुलिस ने मामले पर क्या कहा?

UP News: मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा ने मौलवी पर छेड़छाड़ और रेप की कोशिश का आरोप लगाया है, छात्रा ने इस मामले की शिकायत जहानागंज थाना पुलिस से की है.

Azamgarh News: आजमगढ़ में छात्रा से रेप का मामला सामने आया है, रेप का आरोप मदरसा चलाने वाले मौलवी पर लगा है. आरोप है कि आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के सीही गांव में चलाये जा रहे मदरसे में एक मौलवी ने छात्रा के साथ रेप करने का प्रयास किया है. पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने मां को दिया. इस घटना को लेकर पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर दी. पीड़िता परिवार का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय सुलह-समझौते के लिए दबाव बना रही है.

पीड़िता की मां के अनुसार उसकी 13 वर्ष की पुत्री कक्षा 7 में पढ़ती है. मुबारकपुर के सिकठी गाँव निवासी हाफिज साकिब अंसारी जो मदरसे में बच्चों को शिक्षा देने के लिए आता था.  6 फरवरी को जब उसकी पुत्री मदरसे में पढ़ने गई थी तो हाफिज साकिब ने उसके साथ छेड़खानी कर रेप का प्रयास किया. जब लड़की ने विरोध किया तो मदरसा शिक्षक ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि उसका कोई कुछ कर नहीं पाएगा. मदरसा में हुई घटना से सहमी बिटिया ने घर आकर अपनी माँ से आपबीती बताई तो मां के पैर तले जमीन खिसक गई.

पुलिस ने किया मामले को दबाने का प्रयास
पीड़िता अपनी मां के साथ तहरीर लेकर थाने गयी जहाँ पहले मामले को दबाने का प्रयास किया गया. घटना के तीन दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ. पीड़िता की मां का कहना है कि पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय टाल-मटोल करती रही और समझौता कराने का प्रयास किया. हालांकि महिला के जिद पर अड़े रहने की वजह से तीन दिन बाद जहानागंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मगर अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

इस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि थाना जहानागंज पर एक महिला ने आकर तहरीर दी कि उसकी बेटी मदरसा में पढ़ने गई थी. मदरसा के शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी की है. इस सूचना पर थाना जहानागंज में मुकदमा  पंजीकृत कर लिया गया है. मुकदमे में नामजद मदरसा शिक्षक के गिरफ्तारी और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में शुरू हुआ बैल बचाओ अभियान, चलाया कोल्हू, चक्की भी लगाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
UP News: चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी
चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget