एक्सप्लोरर

Bareilly Violence: 'हिंदूवादी संगठन बरेली हिंसा के जिम्मेदार', मौलाना तौकीर रजा ने लगाए ये आरोप

Bareilly Clash: मौलाना तौकीर रजा ने अमित शाह के सीएए वाले बयान पर पलटवार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ग विशेष को खुश करने के लिए अमित शाह बोल रहे हैं. बीजेपी चुनाव में फायदा लेना चाहती है.

Bareilly Violence: बरेली की घटना का जिम्मेदार मौलाना तौकीर रजा ने हिंदूवादी संगठनों को ठहराया है. बता दें कि 9 फरवरी को जुमे की नमाज के बाद मौलाना तौकीर ने जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया था. मौलाना तौकीर रजा के बुलावे पर हजारों की भीड़ जुट गई. शाहमतगंज में लोगों ने जमकर हंगामा किया. नारेबाजी के बाद दुकानों पर पत्थर बरसाए गए. उपद्रवियों ने वाहनों को भी निशाना बनाया. व्यापारी दुकानों का शटर गिराकर मौके से भाग निकले. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां बरसाकर भीड़ को खदेड़ा.

मौलाना तौकीर रजा ने धरना प्रदर्शन, गिरफ्तारी की दी चेतावनी

मौलाना तौकीर रजा का आरोप है कि हिंदूवादी संगठनों की तरफ से पत्थरबाजी की गई. उन्होंने कार्रवाई की मांग भी की. कार्रवाई नहीं होने पर मौलाना तौकीर रजा ने धरना प्रदर्शन, गिरफ्तारी की भी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि मैं गिरफ्तारी देने गया था. मौलाना ने मीडिया पर गंभीर आरोप लगाए. साथ ही उन्होंने समर्थकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाने का विरोध किया.

'सीएए के जरिए चुनाव लाभ लेने की बीजेपी कर रही है कोशिश'

मौलाना तौकीर रजा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सीएए लागू करने को लेकर किए गए एलान पर भी पलटवार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ग विशेष को खुश करने के लिए सीएए का मुद्दा उठाया जा रहा है. मौलाना ने दावा किया कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में सियासी फायदे हासिल करना चाहती है. महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए शिगूफा छोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा जन्म से हिंदुस्तानी नागरिकता कैसे साबित करेगा. हिंदू समाज को भी सोचने की आवश्यकता है.

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन चारों शंकराचार्यों की आपत्ति को दरकिनार कर किया. पिछले दस वर्षों से बीजेपी की हुकूमत है. अब तक चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ख्याल नहीं आया. मोदी सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी लाभ के लिए भारत रत्न का एलान किया गया है. उन्होंने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने का स्वागत भी किया. 

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, CCTV फुटेज की जांच के बाद 5 उपद्रवी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget