एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की मऊ कोर्ट में हुई पेशी, गैंगस्टर एक्ट में आरोप तय, कहा- बोलने पर पाबंदी है

Mau News: मऊ की एमपी एमएलए कोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोप तय कर दिए हैं. अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी.

UP News: मऊ (Mau) जिले की एमपी एमएलए कोर्ट (MP MLA Court) में आज पूर्व बाहुबली विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को मऊ पुलिस (Mau police) की भारी सुरक्षा में पेश किया गया. मुख्तार की यह पेशी प्रशासनिक रूप से काफी गोपनीय रखी गई थी. 15 तारीख की सुबह अचानक कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई  और लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई. केवल उन्हीं लोगों को कोर्ट के अंदर जाने की अनुमति थी जिन्हें अपनी मुकदमा संख्या तथा तारीख पता थी. पुलिस हर किसी को बाकायदा चेक करने के बाद ही कोर्ट के अंदर जाने दे रही थी.

किसी को नहीं लगी अंसारी की पेशी की भनक
अचानक हुए इस परिवर्तन से वादी व अधिवक्ता तक आश्चर्यचकित हो गए. उन्हें लगा कि कोई बड़ी बात हो गई है, जिसकी वजह से सुरक्षा बढ़ाई गई है. पुलिस ने तमाम सुरक्षा इंतजामों को जांचने के बाद ही मुख्तार अंसारी की कोर्ट में पेशी कराई.

गैंगस्टर मामले में हुई मुख्तार की पेशी
एमपी एमएलए कोर्ट के प्रभारी शासकीय अधिवक्ता मणि बहादुर सिंह ने बताया कि मऊ के एमपी एमएलए कोर्ट में थाना दक्षिण टोला के अंतर्गत गैंगस्टर के मामले में मुख्तार अंसारी को व्यक्तिगत रूप से तलब किया गया था. इस मामले में उनके साथ अन्य तीन  सहअभियुक्तों अनवर शहजाद, मोहम्मद सलीम और शाह आलम को भी कोर्ट में पेश किया गया था. बहादुर सिंह ने बताया कि कोर्ट ने गैंगस्टर मामले में उनपर आरोप तय कर दिया है और इस मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी.

पुलिस ने मुख्तार के मुंह पर लगाया ताला
कोर्ट में पेशी पर आए मुख्तार अंसारी ने पेशी के बाद जब कुछ बोलने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें बोलने से रोक दिया. मुख्तार बस यही बोल पाए कि बोलने पर पाबंदी है!!!

क्षेत्राधिकारी ने दी ये जानकारी
वहीं, क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा ने बताया कि मुख्तार अंसारी को थाना दक्षिण टोला के अपने परिचितों को फर्जी पते पर शस्त्र संतुति के मामले में मऊ की एमपी एमएलए कोर्ट में गैंगस्टर मामले में पेश किया गया था, जहां पर उनका चार्ज बनना था. उसके पश्चात उन्हें वापस बांदा जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

UP Madarsa Survey: 'अगर धार्मिक जगह का सर्वे करना न्यायपूर्ण नहीं है तो...', मदरसा सर्वे पर बोले अखिलेश यादव

Dehradun Road Accident: देहरादून में सड़क हादसा, बस-बाइक में हुई जोरदार टक्कर, कांग्रेस IT सेल के प्रदेश सचिव की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget